एक्सप्लोरर

Udaipur: देने होंगे 20 रुपये और मिलेगा 2 लाख का बीमा! सरकारी योजना से जोड़ने के लिए उदयपुर में चलेगी खास मुहिम

Rajasthan News: केंद्र सरकार की बीमा योजना से अभी भी उदयपुर के कई पात्र खुद को जोड़ नहीं पाए हैं. ऐसे में इन लोगों को इस योजना का फायदा दिलाने के लिए खास अभियान शुरू किया जाएगा.

Santripti Campaign: बीमा (Insurance) देने के लिए कई कंपनियां है लेकिन हम यह भी जानते हैं कि उनके नियमों के जाल में कई लोग फ़ंसते हैं, जिसके कई केस भी सामने आते हैं. भारी भरकम किश्त होने के कारण लोग चाहकर भी बीमा नहीं कराते, लेकिन केंद्र सरकार अब आपको मात्र 20 रुपये में बीमा कराने की योजना लाई है. इसके लिए घर बैठे भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) के वित्तीय सेवा विभाग के निर्देशानुसार 30 जून 2023 तक हर ग्राम पंचायत स्तर पर एक शिविर का आयोजन किया जाएगा. बीमा से लोगों को कवर कराने के लिए 'संतृप्ति' (Santripti) नाम का अभियान चलाया जाएगा. 

इस बीमा योजना का नाम है प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जिसके तहत पात्र नागरिकों को कवर देने के लिए ‘संतृप्ति अभियान’ चलाया जाना है. अभियान को लेकर उदयपुर में  जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में बैठक भी हुई है. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में मात्र 20 रुपये के वार्षिक शुल्क से पंजीयन करवाया जा सकता है.

पंजीकृत करने वाले व्यक्ति का बैंक में खाता होना चाहिए और खातेदार की उम्र 18-70 वर्ष होनी चाहिए. इस योजना के तहत पंजीकृत व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके आश्रित को दो लाख रुपये का बीमा मिलता है. दुर्घटना में आंशिक अपंगता पर एक लाख रुपये तक की क्षतिपूर्ति की जाती है. इसी प्रकार से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 436 रुपये के वार्षिक शुल्क के साथ जुड़ा जा सकता है. 

डीएम ने बैंकों द्वारा प्रयास किए जाने की जरूरत पर दिया जोर
डीएम ने बैठक में बताया कि जिले में पात्र खाता धारकों की कुल संख्या 33 लाख है जिसमें से अब तक करीब 9 लाख लोगों का ही बीमा हुआ है. ऐसे में बैंकों को इस दिशा में और प्रयास किए जाने की जरूरत है. कलेक्टर द्वारा बैठक में उपस्थित जिले में संचालित सभी बैंकों के जिला समन्वयकों और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक को उदयपुर जिले की 648 ग्राम पंचायत स्तर पर आगामी तीन महीनों में शिविर लगाकर वंचित खाताधारकों को कवर करने के निर्देश दिए. 

ये भी पढ़ें: Vimal Bai Story: मगरमच्छ के जबड़े से पति को जिंदा बचा लाई विमल बाई, पढ़िए पांच मिनट तक चले संघर्ष की पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में दीपावली से पहले बढ़ा DA, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
राजस्थान में दीपावली से पहले बढ़ा DA, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
अशोक गहलोत का BJP को संदेश, 'भारत बचाओ रैली के बाद गिर गई थी सरकार'
अशोक गहलोत का BJP को संदेश, 'भारत बचाओ रैली के बाद गिर गई थी सरकार'
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी आदेश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी आदेश
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Embed widget