एक्सप्लोरर

Rajasthan: कैबिनेट मंत्री पर आरोप लगाकर आत्महत्या करने वाले रामप्रसाद मीणा के घर जाएंगे पायलट, देंगे श्रद्धांजलि

Jaipur: रामप्रसाद चाय की दुकान चलाते थे, गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री महेश जोशी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उन्होंने आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में अभी तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

Rajasthan Politics: अशोक गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री पर परेशान करने का आरोप लगाकर आत्महत्या करने वाले रामप्रसाद मीणा को लेकर राजस्थान में राजनीति तेज हो गई है. गहलोत के विरोध में आवाज उठाने वाले सचिन पायलट आज शाम 5:00 बजे मीणा के घर जा रहे हैं, जहां वह मीणा को श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे.

रामप्रसाद चाय की दुकान चलाते थे और जयपुर में चांदी की टकसाल में रहते थे. मीणा के घर पर पहले से ही बीजेपी के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा धरने पर बैठे हैं. कल वहां पर बीजेपी सांसद दिया कुमारी भी आई थीं. आज कांग्रेस के विधायक हरीश मीणा भी वहां गए थे. आज पुलिस कमिश्नर ने भी किरोड़ी लाल मीणा से मुलाकात की है. इस मामले में अभी तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में सभी की गिरफ्तारी होगी लेकिन बड़ी बात ये हैं कि कैबिनेट मंत्री पर एफआईआर दर्ज होने के बाद भी पुलिस अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है.

ये है मामला
रामप्रसाद मीणा नामक व्यक्ति ने प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री महेश जोशी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली थी. राजस्थान में यह मुद्दा तूल पकड़ने लगा है. महेश जोशी पर कार्रवाई की मांग को लेकर बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा पीड़ित परिवार के साथ धरने पर बैठे हुए हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा था, 'न्याय की लड़ाई में धरना स्थल पर पहुंच चुका हूं. लोक सेवा का झूठा दावा करने वाली जनविरोधी अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ परिवार को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखूंगा. सरकार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रामप्रसाद जी के परिवार को सरकारी सहायता जारी करे.'

वीरांगनाओं के लिए भी पायलट ने उठाई थी आवाज 
बता दें कि पिछले दिनों वीरांगनाओं के मुद्दे पर भी सचिन पायलट ने अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज उठाई थी, उन्होंने पुलिस द्वारा वीरांगनाओं के साथ किए गए कथित अनुचित व्यहार की कड़ी आलोचना की थी और कहा था कि पुलिस पर कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने वीरांगनाओं की मांगों का समर्थन भी किया था.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan: महंगाई राहत कैंप में कैसे उठाएं योजनाओं का लाभ? ये दस्तावेज होंगे जरूरी

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget