एक्सप्लोरर

Jaipur: 'युवा पीढ़ी को मौका दें बुजुर्ग...' CM अशोक गहलोत का नाम लिए बिना सचिन पायलट का जोरदार निशाना

Rajasthan News: पायलट ने जयपुर के महाराजा कॉलेज में छात्र संघ कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद युवाओं को संबोधित करते हुए ये बात कही. उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए हमेशा आवाज उठाता रहूंगा

Jaipur News: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर परोक्ष तौर पर निशाना साधते हुए कहा कि बुजुर्गों को युवा पीढ़ी के बारे में सोचना चाहिए और युवाओं को न्याय व मौका मिलना चाहिए. न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न के इस्तीफे का जिक्र करते हुए पायलट ने कहा कि अर्डर्न को आठ साल पहले प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था, लेकिन उन्होंने अपनी घटती सार्वजनिक रैंकिंग के कारण पद छोड़ दिया और इसके बजाय अपनी पार्टी के लिए काम करने का फैसला किया.

 'इज्जत दोगे तो इज्जत मिलेगी', अशोक गहलोत पर साधा निशाना
पायलट ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि 2004 में उन्होंने पार्टी के चुनावी घोषणापत्र में शामिल की जाने वाली अपेक्षाओं पर चर्चा करने के लिए उनके सहित 15-20 युवा नेताओं को बुलाया था. गहलोत पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए पायलट ने कहा कि लोगों की परवरिश ऐसी होनी चाहिए कि वे दूसरों का सम्मान करें. पायलट ने कहा, ‘‘इज्जत दोगे तो इज्जत मिलेगी.’’

पायलट जयपुर के महाराजा कॉलेज में छात्र संघ कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद युवाओं को संबोधित कर रहे थे. गहलोत का नाम लिए बगैर पायलट ने उन पर उस भाषा को लेकर निशाना साधा जिसका इस्तेमाल उन्होंने (गहलोत ने) पूर्व में उनके (पायलट) लिए किया है. पायलट ने कहा, ‘‘आप सब जानते हो.. मेरे बारे में क्या क्या बोला..मैं आपके बीच में आया हूं.. आपसे उम्र में बड़ा हूं इसलिए मेरा दायित्व बनता है.. मैं आपको सही बात बोलूं.. आपके संस्कारों को जगाऊं.. आपकी परवरिश ऐसी होनी चाहिए कि आपका लोगों का मान सम्मान करो.. लोगों को इज्जत बख्शो और इज्जत दोगे तो इज्जत मिलेगी.’’

जो बातें अपने लिए नहीं सुन सकते, उन्हें दूसरों के लिए न बोलें'

पायलट ने छात्रों को सुझाव देते हुए कहा, ‘‘आपको एक अच्छे वातावरण में पढ़ने का जो वरदान मिला है, उसका सदुपयोग करें और अपने आचरण, भाषा, बोली,विचार, व्यक्तित्व में ऐसी चीजें लेकर आएं ताकि आपसे आगे आने वाली पीढ़ी आप पर गर्व कर सके.’’ पायलट ने कहा, ‘‘मैंने कभी भी अपने विरोधियों के सामने उन शब्दों का उपयोग नहीं किया जो शब्द मैं अपने लिए नहीं सुनना चाहता हूं. जो शब्द.. जो बातें आप अपने लिए नहीं सुन सकते वो औरों को नहीं बोलनी चाहिए.’’

मेरी रगड़ाई-मेहनत में कोई कमी दिखी- छात्रों से बोले पायलट

उन्होंने युवाओं से पूछा, ‘‘संघर्ष में कोई कमी.. मेहनत में कोई कमी देखी, रगड़ाई में कमी दिखी..’’ पायलट ने कहा, ‘‘यह मैं इसलिये कह रहा हूं कि आने वाला जमाना, आने वाला भविष्य देश प्रदेश का आप सब के साथ है.. नौजवानों के साथ है.’’ उल्लेखनीय है कि 'रगड़ाई' यानी मेहनत कर निखरने, शब्द का इस्तेमाल गहलोत ने परोक्ष रूप से पायलट के लिए किया था.

'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हुआ तो करेंगे विरोध'

पायलट ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ जो खिलवाड़ करेगा वह उसका विरोध करेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘छात्रों के भविष्य के साथ कोई भी विवाद होगा कोई भी विरोध करेगा तो मैं उसके सामने खड़ा होऊंगा.’’ उन्होंने कहा कि 2013 से 2018 तक पांच वर्ष तक उन्होंने संघर्ष किया और पार्टी की सरकार बनाई.

कांग्रेस एकजुट, दोबारा बनेगी हमारी सरकार-  पायलट

पायलट ने कहा कि उन्होंने पिछले कुछ दिनों में विभिन्न जिलों का दौरा किया, विभिन्न 'किसान सम्मेलनों' को संबोधित किया और लोगों से बड़ी प्रतिक्रिया मिली. उन्होंने कहा कि उन्होंने इन आयोजनों में किसी व्यक्ति को निशाना नहीं बनाया और केवल किसानों के मुद्दों को उठाया. बाद में पत्रकारों से बात करते हुए पायलट ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस एकजुट है और विश्वास जताया कि पार्टी राज्य में सत्ता बरकरार रखेगी. राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं.

पेपल लीक की घटनाओं पर क्या बोले पायलट

उन्होंने कहा कि नागौर, हनुमानगढ़, झुंझुनू और पाली में सोमवार से उन्होंने 'किसान सम्मेलन' को संबोधित किया है, जिसे लोगों से भारी प्रतिक्रिया मिली है. कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि योग्य लोगों को राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) जैसे संस्थानों और युवाओं से संबंधित बोर्डों में नियुक्त किया जाना चाहिए ताकि पेपर लीक की घटनाएं न हों.

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारियों में जुटे अशोक गहलोत

वहीं मुख्यमंत्री गहलोत शुक्रवार को किसान बहुल हनुमानगढ़ व गंगानगर जिले के दौरे पर रहे. उनके साथ कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी थे. पार्टी नेता ने 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' की जिला स्तरीय तैयारियों की समीक्षा के लिए गंगानगर व हनुमानगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया. यह अभियान 26 जनवरी से शुरू होगा.

सीएम ने लोगों से की सरकार बदलने की परिवाटी खत्म करने की अपील

गहलोत ने पड़ोसी गंगानगर शहर में जिला स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित किया और लोगों को याद दिलाया कि कैसे उनकी सरकार खतरे में थी जब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कथित तौर पर 2020 में इसे गिराना चाहती थी. उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही वह आज इस पद मुख्यमंत्री पर बने हुए हैं. गहलोत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे राज्य में पार्टी की दुबारा सरकार बनाने का संकल्प लें. इसके साथ ही गहलोत ने जनता से राज्य में बार बार सरकार बदलने की परिपाटी खत्म करने की अपील की.

गहलोत बोले- सरकार रिपीट करने का संकल्प लें कार्यकर्ता

सीएम ने कहा, ‘‘कार्यकर्ता यहां से संकल्प लेकर जाएं कि इस बार हमें सरकार 'रिपीट' करनी है. सरकार 'रिपीट' करेंगे तो मैं कह सकता हूं कि अभी हमने जो योजनाएं लागू की हैं ...हमने विकास का आधार बना लिया है ... लांचिंग पैड बन चुका है ... अगली सरकार फिर कांग्रेस की बन जाएगी तो खाली ‘टेक ऑफ’ (शुरुआत) करना बाकी रह जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि ऐसे में राजस्थान विकास में पीछे नहीं रहेगा. अपने विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं व विकास पहलों का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार ने काम में कोई कमी नहीं रखी है और हर विधानसभा क्षेत्र में विकास हुआ है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics: राजस्थान में हनुमान चालीसा पाठ पर सांसद नवनीत राणा बोलीं- 'जल्द समय आएगा जब...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब BJP की तानाशाही चलने वाली नहीं', बांकीपुर रिजल्ट पर बोले टीकाराम जूली
'अब BJP की तानाशाही चलने वाली नहीं', बांकीपुर रिजल्ट पर बोले टीकाराम जूली
अजमेर में पूर्व पार्षद की 5 करोड़ की संपत्ति ध्वस्त, ADA ने चलाया बुलडोजर
अजमेर में पूर्व पार्षद की 5 करोड़ की संपत्ति ध्वस्त, ADA ने चलाया बुलडोजर
राजस्थान में फिर एक्टिव होगा मानसून, जयपुर और अजमेर में बारिश की संभावना
राजस्थान में फिर एक्टिव होगा मानसून, जयपुर और अजमेर में बारिश की संभावना
राजस्थान सरकार पर गहलोत का बड़ा हमला, बोले- 'हर मोर्चे पर विफल सरकार'
राजस्थान सरकार पर गहलोत का बड़ा हमला, बोले- 'हर मोर्चे पर विफल सरकार'

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget