एक्सप्लोरर

Rajasthan: 5 साल कांग्रेस तो 5 साल BJP वाले ट्रेंड पर सचिन पायलट बोले- 'मुझे ऐसा लग रहा है कि इस बार...'

Rajastha Politics News: राजस्थान कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार दोहराएगी और राजस्थान के पुराने ट्रेंड को पूरी तरह बदल देगी.

Rajasthan News: कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने गुरुवार को कहा कि बीजेपी केंद्र में सत्तारूढ़ और राजस्थान (Rajasthan) में विपक्षी पार्टी के रूप में विफल रही है. पायलट ने साथ ही कहा कि बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच बारी-बारी से सत्ता बदलने का जो चलन है वह इस बार समाप्त हो जाएगा और उनकी पार्टी सत्ता में बरकरार रहेगी.

राज्य में बारी-बारी से कांग्रेस और बीजेपी की सरकार बनने की दशकों पुरानी परिपाटी का जिक्र करते हुए पायलट ने कहा, ‘‘पिछले पच्चीस-तीस साल से राज्य में पांच-पांच साल (की सत्ता) का क्रम चला आ रहा है. पांच साल कांग्रेस की सरकार बनती है, पांच साल बीजेपी की बनती है. मुझे ऐसा अहसास हो रहा है कि इस बार 2023 में इतिहास रचा जाएगा और पुन: कांग्रेस पार्टी की सरकार यहां बनेगी.’’

सचिन पायलट ने अजमेर के मसूदा विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा में कहा कि बीजेपी को 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में दो बार भारी जनादेश मिला, लेकिन उसने मतदाताओं का भला नहीं किया. राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनावों का 2024 के लोकसभा चुनावों के नतीजों पर बड़ा असर पड़ेगा. उन्होंने आगे कहा, “बीजेपी 9 साल से केंद्र में शासन कर रही है. लोगों ने उसे दो बार पूर्ण बहुमत दिया लेकिन पार्टी ने उन्हें धोखा दिया. हर वर्ग से वोट लेने के बाद सरकार ने उन्हें केवल दर्द और दुख ही दिया.''

कृषि कानून पर भी बीजेपी पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार तीन 'काले' कृषि कानून लेकर आई, जिन्हें बड़ी संख्या में किसानों के विरोध प्रदर्शन के बाद वापस ले लिया गया. सत्तारूढ़ बीजेपी पर अपना हमला तेज करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि महंगाई आज आसमान छू रही है लेकिन केंद्र सरकार ने यह भी नहीं कहा कि इसे नियंत्रित करने के प्रयास किए जाएंगे.

राजस्थान में बीजेपी नेता सो रहे हैं- सचिन पायलट
बीजेपी पर तंज मारने के साथ ही मनमोहन सिंह के कार्यकाल को याद करते हुए पायलट ने कहा, ''बीजेपी नेता चुनाव से पहले आएंगे और मंदिर, मस्जिद, हिंदू, मुस्लिम के नाम पर वोट मांगेंगे. मनमोहन सिंह सरकार लोगों के कल्याण के लिए मनरेगा और योजनाएं लेकर आई थी. राजस्थान में बीजेपी नेता केवल सो रहे हैं. उनके केंद्रीय नेता दिल्ली से आते हैं और उन्हें जगाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वे सो रहे हैं.''

ये भी पढ़ें-  Rajasthan Elections 2023: बांसवाड़ा में विस चुनाव के लिए दावेदारी पेश करने के दौरान भिड़े कांग्रेस नेता, देखते-देखते मच गया बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget