एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन पर सचिन पायलट की आई प्रतिक्रिया, कह दी बड़ी बात

Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और एनसी के गठबंधन और राजस्थान विधानसभा उपचुनाव को लेकर सचिन पायलट की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने राजस्थान की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए.

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने गठबंधन किया है. इसको लेकर कांग्रेस लगातार बीजेपी के निशाने पर है. इसी बीच राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट की भी गठबंधन पर प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने पूर्ववर्ती राज्य की बेहतरी के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन किया है. कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस का गठबंधन कोई नया नहीं है. लोकसभा चुनाव में भी गठबंधन किया गया था.

जयपुर के दांतली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ गठबंधन किया था.  बाद में उसके नेताओं को ही जेल में डाल दिया. क्योंकि उनकी करनी और कथनी में बहुत अंतर है. उन्होंने कहा कि लोग सब कुछ समझ गए हैं. हमने जम्मू-कश्मीर की बेहतरी के लिए जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन बनाया है.

सचिन पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली में बैठकर जम्मू-कश्मीर में शासन कर रही है वहां के लोगों पर अत्याचार किए जा रहे हैं. हमने गठबंधन इसलिए बनाया है ताकि लोगों का लोकतंत्र पर विश्वास बना रहें. केंद्र ने अगस्त 2019 में संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त कर दिया और जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया. बता दें कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होनी है.

‘उपचुनाव में सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी कांग्रेस’
कांग्रेस नेता ने राजस्थान में विधानसभा उपचुनावों पर बोलते हुए कहा कि हमारे सभी नेताओं ने तैयारी कर ली है. प्रदेश के कार्यकर्ता और नेता एकजुट है. चुनावी की रणनीति के लिए मंगलवार और बुधवार को भी बैठक हुई. लोकसभा चुनाव के नतीजों को देखकर लगता है कि अब हवा कांग्रेस के पक्ष में है. कांग्रेस सभी छह सीटों पर जीत दर्ज करेगी और बीजेपी को कड़ी मात देगी.

वहीं प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चिंता जाहिर करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान में हिंसक घटनाओं की संख्याओं में बढ़ोतरी हुई है. हाल ही में प्रदेश में बलात्कार और डकैती की कई घटनाएं हुई हैं. उन्होंने कहा मुझे उम्मीद है कि राज्य सरकार लोगों में विश्वास जगाने के लिए बहुत गंभीर और सख्त कदम उठाएगी.

राजनीति में मैंने कभी मर्यादा नहीं लांघी- सचिन पायलट
बीजेपी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल की ओर से उनके खिलाफ की गई टिप्पणी पर सचिन पायलट ने कहा जो लोग मुझे जानते हैं, वे मेरे बारे में भी जानते हैं. राजनीति में मैंने कभी मर्यादा और संयम की सीमा नहीं लांघी और हमारे बड़े से बड़े विरोधी भी यही कहेंगे कि राजनीति मुद्दों और सिद्धांतों पर आधारित होनी चाहिए. मैंने सदैव मर्यादित भाषा का प्रयोग किया है और आगे भी करता रहूंगा. वहीं मंगलवार को राज्य भर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि अगर राजस्थान में रहने के दौरान उनके जीवन को कोई खतरा होता है तो पायलट जिम्मेदार होंगे.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: संत विजय दास आत्मदाह मामले में पुलिस की FIR पर उठे सवाल, दोबारा जांच के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् पर संसद में बोल रहे थे रक्षामंत्री, किसी ने बीच में टोका तो भड़क गए राजनाथ, देखें Video
वंदे मातरम् पर संसद में बोल रहे थे रक्षामंत्री, किसी ने बीच में टोका तो भड़क गए राजनाथ, Video
आदित्य ठाकरे के दावे ने बढ़ाई शिंदे गुट की टेंशन! कहा- '22 विधायक CM फडणवीस के...'
आदित्य ठाकरे के दावे ने बढ़ाई शिंदे गुट की टेंशन, 22 विधायकों को लेकर कही ये बड़ी बात
'ऐसा एक्शन होगा, जो भविष्य के लिए नज़ीर बनेगा', इंडिगो संकट पर संसद में नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू की दो टूक
'ऐसा एक्शन होगा, जो भविष्य के लिए नज़ीर बनेगा', इंडिगो संकट पर संसद में राम मोहन नायडू की दो टूक
IND vs SA 1st T20I: 'वो डिजर्व करते हैं...', ओपनिंग पोजीशन को लेकर सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा हिंट
'वो डिजर्व करते हैं...', ओपनिंग पोजीशन को लेकर सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा हिंट

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: Dharmendra को याद कर क्यो रोए सलमान
Saas Bahu Aur Saazish: मंगल- कुसुम जा रहें है जोर्जिया
IT Refund Delay का असली कारण! हजारों Taxpayers के Refund क्यों रुके हैं? |Paisa Live
Amritsar पहुंचीं Cm Rekha Gupta,  दरबार साहिब जाकर टेका  माथा | Breaking | ABP News
Kiyosaki का बड़ा दावा: BRICS ने बनाई Gold Currency! असली सच्चाई क्या है ? Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम् पर संसद में बोल रहे थे रक्षामंत्री, किसी ने बीच में टोका तो भड़क गए राजनाथ, देखें Video
वंदे मातरम् पर संसद में बोल रहे थे रक्षामंत्री, किसी ने बीच में टोका तो भड़क गए राजनाथ, Video
आदित्य ठाकरे के दावे ने बढ़ाई शिंदे गुट की टेंशन! कहा- '22 विधायक CM फडणवीस के...'
आदित्य ठाकरे के दावे ने बढ़ाई शिंदे गुट की टेंशन, 22 विधायकों को लेकर कही ये बड़ी बात
'ऐसा एक्शन होगा, जो भविष्य के लिए नज़ीर बनेगा', इंडिगो संकट पर संसद में नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू की दो टूक
'ऐसा एक्शन होगा, जो भविष्य के लिए नज़ीर बनेगा', इंडिगो संकट पर संसद में राम मोहन नायडू की दो टूक
IND vs SA 1st T20I: 'वो डिजर्व करते हैं...', ओपनिंग पोजीशन को लेकर सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा हिंट
'वो डिजर्व करते हैं...', ओपनिंग पोजीशन को लेकर सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा हिंट
वायरल हुआ 'रहमान डकैत' का FA9LA , इसके आगे 'अबरार' का स्वैग रह गया फीका?
वायरल हुआ 'रहमान डकैत' का FA9LA , इसके आगे 'अबरार' का स्वैग रह गया फीका?
पायलट बनने के लिए 12वीं के बाद क्या करना होता है, जानिए नौकरी लगते ही कितना मिलता है पैसा?
पायलट बनने के लिए 12वीं के बाद क्या करना होता है, जानिए नौकरी लगते ही कितना मिलता है पैसा?
Jaggery Side Effects: सर्दियों में क्या आप भी फायदेमंद समझ भर-भरकर खाते हैं गुड़, ज्यादा गुड़ खाने से क्या होती हैं दिक्कतें?
सर्दियों में क्या आप भी फायदेमंद समझ भर-भरकर खाते हैं गुड़, ज्यादा गुड़ खाने से क्या होती हैं दिक्कतें?
पहली बार मां बनने वालों को सरकार देती है इतने हजार, योजना में ऐसे कर सकते हैं आवेदन
पहली बार मां बनने वालों को सरकार देती है इतने हजार, योजना में ऐसे कर सकते हैं आवेदन
Embed widget