एक्सप्लोरर

Sachin Pilot: भरतपुर में सचिन पायलट की जनता से अपील, बोले- 'पिछली बार एक हाथ से दिया था आशीर्वाद, इस बार दोनों से दें'

Sachin Pilot: सचिन पायलट ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही कांग्रेस आज सत्ता में है. आने वाले समय में भी विशेष आशीर्वाद की जरूरत होगी. वहीं, उन्होंने कहा कि सभी 36 बिरादरी के साथ मिलकर काम करेंगे.

Sachin Pilot in Bharatpur: राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना कस्बे में आयोजित सामूहिक विवाह और श्रीमद् भागवत कथा एवं प्रसादी भंडारा कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सचिन पायलट पहुंचे. सचिन पायलट को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. सचिन पायलट के आने पर लोग 'सचिन पायलट आई लव यू' के नारे लगाने लगे. सामूहिक विवाह और श्रीमद् भागवत कथा और प्रसादी भंडारा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सचिन पायलट सीधा कोटा से बयाना पहुंचे. कार्यक्रम आयोजकों ने सचिन पायलट के सिर पर साफा बांधकर चांदी का मुकुट और माला पहनाई और उनका स्वागत किया. 

इस मौके पर सचिन पायलट ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, 'पिछली बार आपने एक हाथ से आशीर्वाद दिया था, जब हमने सभी विधानसभा की सीट पर जीत दर्ज की थी. लेकिन इस बार आपके दोनों हाथों से आशीर्वाद की जरूरत पड़ेगी. आप लोगों का प्यार और सम्मान मुझे ताकत देता है सभी के लिए काम करने के लिए.'
   
'धार्मिक कार्यक्रम में राजनीतिक बात करना उचित नहीं'
गौरतलब है कि गुरुवार को बयाना कस्बे में सर्वजातीय विवाह सम्मेलन और श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर प्रसाद भंडारा कार्यक्रम आयोजित हुआ था. इस आयोजन में हजारों लोगों ने भाग लिया था. आयोजकों द्वारा निमंत्रण देने पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सचिन पायलट कोटा से बयाना पहुंचे थे. यहां पहुंचकर सचिन पायलट ने भंडारे में प्रसादी ग्रहण की और लोगों को कहा कि अपना आशीर्वाद इसी तरह बनाए रखें, ताकि उन्हें ज्यादा काम करने की हिम्मत मिलती रहे.

सचिन पायलट ने जनता से बात करते हुए कहा कि हम सभी 36 बिरादरी के साथ मिलकर काम करेंगे और विकास करेंगे. हालांकि, पत्रकारों द्वारा सवाल पूछने पर सचिन पायलट ने कहा कि मैं एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने आया हूं. इसलिए यहां राजनीतिक बात करना उचित नहीं होगा.

'आने वाले समय में विशेष आशीर्वाद की जरूरत'
दरअसल, भरतपुर में भागवत कथा प्रसादी भंडारा कार्यक्रम और सामूहिक विवाह सम्मेलन, दोनों कार्यक्रमों का आयोजन हुआ था. इसमें सचिन पायलट ने कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद से ही कांग्रेस आज सत्ता में है. आगे आने वाले समय में भी आपके विशेष आशीर्वाद की जरूरत होगी. इस दौरान बयाना विधायक अमर सिंह जाटव, जिला कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष शेर सिंह सूपा, बांदीकुई विधायक गजराज खटाना, आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बंसल, उप महापौर गिरीश चौधरी, संजय शुक्ला समेत कई लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: Gujarat Election 2022: गुजरात में कांग्रेस का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन, रघु शर्मा ने ली जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget