एक्सप्लोरर

'आतंकवाद को जड़ से साफ करने के लिए...', पहलगाम आतंकी हमले पर बोले सचिन पायलट

Sachin Pilot News: सचिन पायलट ने कहा कि जातीय जनगणना के बाद सब कुछ सामने आ जाएगा कि किसको सरकार की ओर से क्या सहायता मिल रही है किस समाज की आर्थिक स्थिति कैसी है.

Sachin Pilot On Pahalgam Terror Attack: सचिन पायलट ने पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही. वहीं जातीय जनगणना को लेकर केंद्र सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी के दबाव में केंद्र सरकार जातीय जनगणना करवा रही है.

पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मीडिया से बात करते हुए पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कहा कि आतंकवाद को जड़ से साफ करने के लिए हम देश की सरकार के साथ है. राहुल गांधी हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने पहले ही कह दिया था कि आतंकवाद को खत्म करना जरूरी है जिस तरह से निहत्थे लोगों को गोलियों से भून कर मौत के घाट उतारा गया. आतंकवाद को सबक सिखाने के लिए हमारा पूरा देश 140 करोड़ जनता एक साथ है जो भी देश का दुश्मन है उसको जड़ मूल से सफाया करने के लिए. 

राहुल गांधी के दबाव के कारण लिए जातीय जनगणना का फैसला

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश में जातीय जनगणना करवाने का फैसला लिया गया है, हम इसका स्वागत करते हैं लेकिन यह फैसला राहुल गांधी के दबाव के कारण लिया गया है. इसी कारण केंद्र सरकार जातीय जनगणना करवाने जा रही है. पहले बीजेपी के मंत्री कहते थे कि जातीय जनगणना की यह मांग सही नहीं है. इसको लेकर देश मे कई नारे भी आए थे. बंटोगे तो कटोगे. एक रहोगे तो सेफ रहोगे. लेकिन आखिरकार केंद्र सरकार को जातीय जनगणना करवाने जा रही है. क्योंकि इसमें जाति को लेकर किसी भी तरह की कोई बंटवारा नहीं है.

सचिन पायलट ने कहा कि जातीय जनगणना के बाद सब कुछ सामने आ जाएगा कि किसको सरकार की ओर से क्या सहायता मिल रही है किस समाज की आर्थिक स्थिति कैसी है. पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राजस्थान की भजनलाल सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि राजस्थान की सरकार को सवा साल हो गया है. जो वादे किए थे. उसका भी कुछ पता नहीं. आपस में इतनी खींचतान है. उनके खुद के मंत्री रोते फिर रहे हैं. उनके भी काम नहीं हो रहे. शुरुआती सवा साल अपने आप में महत्वपूर्ण होता है जिससे कि सरकार की दशा और दिशा का मूल स्वरूप बनता है कि वह प्रदेश में क्या कुछ करने वाली है.

इसे भी पढ़ें: ऐसा प्यार कहां...! स्ट्रीट डॉग की मौत पर तेरहवीं, बाल मुंडवाए, मोहल्ले के कुत्तों को कराया गया भोज

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में जीत से लेकर UP की सियासत तक, अमरपाल मौर्य का विपक्ष पर निशाना
बंगाल में जीत से लेकर UP की सियासत तक, अमरपाल मौर्य का विपक्ष पर निशाना
सिरोही: खनन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई, पंचायत चुनावों के बहिष्कार का ऐलान
सिरोही: खनन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई, पंचायत चुनावों के बहिष्कार का ऐलान
जयपुर: JDA कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला
जयपुर: JDA कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला
CJP सदस्य को हिरासत में लेने के बाद सुबह घर छोड़ गई पुलिस, रांका बोले- 'कुछ हदें पार...'
CJP सदस्य को हिरासत में लेने के बाद सुबह घर छोड़ गई पुलिस, रांका बोले- 'कुछ हदें पार...'

वीडियोज

UPI MDR पर बड़ा अपडेट! 1 जनवरी तक टल सकता है चार्ज, कारोबारियों को राहत?
क्या दिल्ली में कल लॉकडाउन लग जाएगा?
प्रदर्शन से पहले ही CJP कार्यकर्ताओं पर एक्शन शुरू
Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget