एक्सप्लोरर

Rajasthan: कर्नाटक चुनाव से पहले राजस्थान में शुरू हो गया 'नाटक', सचिन पायलट को स्टार प्रचारक न बनाने से समर्थक नाराज

Rajasthan News: कर्नाटक में होने जा रहे चुनाव को लेकर बीजेपी ने जहां राजस्थान से अपने एक वरिष्ठ नेता को अहम जिम्मेदारी दी है वहीं कांग्रेस ने अंदरुनी कलह के बीच एक बड़े नेता को दरकिनार कर दिया है.

Rajasthan Assembly Elections: कर्नाटक (Karnataka) में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद राजस्थान (Rajasthan) में एक बड़ा राजनीतिक 'नाटक' होने की तैयारी है. चाहे वह बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों दलों के नेताओं की नजर कर्नाटक चुनाव के परिणाम पर टिकी हुई है. हालांकि, कांग्रेस में उसके पहले ही नाटक शुरू हो गया है क्योंकि सचिन पायलट (Sachin Pilot) को कर्नाटक चुनाव में स्टार प्रचारक न बनाए जाने से एक बड़े वर्ग में नाराजगी की खबर सामने आ रही है. वहीं बीजेपी ने राजस्थान के उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया को कर्नाटक में मोर्चे पर लगा दिया है. मगर, यहां के किसी भी भाजपाई को कर्नाटक के चुनाव में स्टार प्रचारक की लिस्ट में नहीं रखा गया है. 

कर्नाटक चुनाव से पहले के रुझानों को देखते हुए राजस्थान के बुजुर्ग (वरिष्ठ) नेताओं में जोश दिख रहा है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं को यह बात समझ में आ रही है कि उनकी यहां पर स्थिति बेहतर हो सकती है. कर्नाटक में जिस तरीके से बीएस येदुरप्पा ने चुनाव प्रचार की कमान संभाली है, वैसे में यहां पर भी बुजुर्ग नेताओं को अपनी स्थिति बेहतर होने की उम्मीद बनी है. लेकिन अभी सभी को कर्नाटक के फाइनल रिजल्ट का इंतजार है. 

गुजरात और हिमाचल का दिखा था असर 
गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावों का यहां पर असर दिखाई दिया था. क्योंकि, उस दौरान भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के तमाम नेता गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे थे. जब हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है तो अशोक गहलोत ने कहा उनके ओल्ड पेंशन स्कीम का कमाल है और सचिन पायलट के लोगों का कहना था कि यह पायलट के चुनाव प्रचार का कमाल है. वहीं गुजरात में जब चुनाव प्रचार में बीजेपी की जीत हुई तो यहां के नेताओं का कहना था कि इसका असर राजस्थान में भी दिखेगा क्योंकि, गुजरात के प्रभारी खुद अशोक गहलोत थे. बीजेपी का कहना था कि गुजरात में अशोक गहलोत का मॉडल फेल हुआ है. 

स्टार और परिणाम पर टिकी नजरें
कांग्रेस ने चुनाव प्रचार में जहां सचिन पायलट को स्टार प्रचारक नहीं बनाया है उससे एक धड़ा नाराज है. वहीं पर बीजेपी की नजरें परिणाम पर टिकी हुई है क्योंकि राजस्थान से किसी भी दिग्गज नेता को वहां पर नहीं लगाया गया है. अमूमन इसके पहले तमाम चुनावों में राजस्थान से कई नेताओं की जिम्मेदारी अलग-अलग राज्यों के चुनाव में होती रही है. ऐसे में बीजेपी नेताओं को जिम्मेदारी इस बार न दिए जाने से कई सारी बातें सामने आ रही हैं. सतीश पूनिया को वहां पर मोर्चे पर लगाया है लेकिन उनका भी नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नहीं है. 

ये भी पढ़ें-

IPL 2023: जयपुर स्टेडियम में लगे 'मोदी-मोदी' के नारे, खुद को मुस्कराने से रोक नहीं पाए सीएम अशोक गहलोत

संतोष कुमार पत्रकार हैं. बिहार की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ है. राजनीति से जुड़े अलग-अलग विषयों पर वे लगातार अपना लेख लिखते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget