एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: सोनिया गांधी से मिले सचिन पायलट, मुलाकात के बाद कही ये बड़ी बात

सोनिया गांधी से सचिन पायलट की मुलाकात ऐसे वक्त में हुई जब एक दिन पहले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की थी.

Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की तरफ से गठित समिति के माध्यम से राजस्थान की सरकार में जो कदम उठाए गए, उसी दिशा में आगे काम करने की जरूरत है ताकि अगले साल एक बार फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन सके. गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी नेतृत्व उन्हें जो भी दायित्व देगा, वह उसका निर्वहन करेंगे, लेकिन वह सिर्फ यही चाहते हैं कि राजस्थान में हर पांच साल पर सरकार बदलने की दशकों पुरानी परंपरा इस बार टूटे.

पायलट की सोनिया गांधी से मुलाकात ऐसे समय पर हुई जब एक दिन पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की थी. गहलोत और पायलट राजस्थान में कांग्रेस के दो विपरीत ध्रुव के तौर पर देखे जाते हैं.

Dausa News: दौसा में वेंटिलेटर पर स्वास्थ्य व्यवस्था, कलेक्टर ने चिकित्सा मंत्री की बैठक में खोली पोल

सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद पायलट ने कहा, ‘‘संगठन के दृष्टिकोण, जो काम करना है, पर चर्चा की है. बीजेपी सरकार की दमनकारी नीतियां सबके सामने हैं, ऐसे में आम जन की आवाज बनने पर चर्चा की है. संगठन के चुनाव चल रहे हैं, उस पर भी बातचीत हुई है. पार्टी को मजबूत करने के लिए चर्चा पर हुई.’’ उन्होंने बताया, ‘‘राजस्थान के राजनीतिक हालात पर मैंने फीडबैक दिया है, चर्चा की है.’’

पायलट ने कहा, ‘‘राजस्थान में पिछले 30 वर्षों से एक परिपाटी है कि एक बार बीजेपी सरकार, एक बार कांग्रेस सरकार. एआईसीसी ने लगभग दो साल पहले जो समिति बनाई थी, उसके माध्यम से हमने सरकार के भीतर कुछ उपयोगी कदम उठाए हैं. उसी पर आगे काम करना है ताकि संगठित होकर 2023 के विधानसभा चुनाव में दोबारा सरकार बना सकें.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अच्छी मुलाकात हुई. मुझे लगता है कि आने वाले समय में मिलकर आगे बढ़ेंगे.’’

कांग्रेस में दायित्व मिलने की संभावना पर पायलट ने कहा, ‘‘22 साल से राजनीति में हूं. पार्टी ने मुझे जब जब कोई जिम्मेदारी दी है, मैंने उसे पूरी निष्ठा से निभाया है. अभी कांग्रेस अध्यक्ष मुझे जो निर्देशित करेंगी उस काम को करूंगा, लेकिन मैं चाहता हूं कि हम राजस्थान में सरकार दोबारा बनाएं.’’

इसके साथ ही उन्होंने इस बात को दोहराया, ‘‘हमने एआईसीसी की समिति के माध्यम से कुछ काम किए हैं. और मेहनत करने की जरूरत है. अगर हम मिलकर काम करेंगे तो मुझे पूरा विश्वास है कि हम दोबारा सरकार बनाएंगे.’’ पायलट ने कुछ दिनों पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा से भी मुलाकात की थी.

Bharatpur News: जब राजस्थान के कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह बोले- बिजली विभाग के अधिकारी मेरा कॉल नहीं उठाते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget