एक्सप्लोरर

Rajasthan: सचिन पायलट को CWC में जगह देकर क्या नाराजगी दूर करने की है कोशिश? जानें कांग्रेस ने क्यों खेला ये बड़ा दांव

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस वर्किंग कमिटी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. महत्वपूर्ण बात यह है कि इससे अशोक गहलोत बाहर रखे गए हैं.

Rajasthan News: कांग्रेस (Congress) ने अपने पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है. विधायक सचिन पायलट (Sachin Pilot) को सीडब्ल्यूसी (CWC) में मौका दिया गया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह (Bhanwar Jitendra Singh) को दूसरी बार सदस्य बनाया गया है. इस नई टीम में राजस्थान (Rajasthan) से 4 चेहरों को जगह मिली है. सचिन पायलट (Sachin Pilot), भंवर जितेंद्र सिंह, महेंद्र जीत सिंह मालवीय और हरीश चौधरी को टीम में शामिल किया गया है.

सचिन पायलट को सीडब्ल्यूसी में मौका दिया जाना कई संकेत दे रहा है. जानकारों की मानें तो राजस्थान में सचिन पायलट की जो नाराजगी रही है उसे कम करने की कोशिश है. विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर ये बदलाव मायने रख रहे हैं. इस टीम से राजस्थान के कई चेहरे नदारद हैं. रघु शर्मा, रघुवीर मीणा, अशोक गहलोत समेत तमाम चेहरे बाहर रखे गए हैं.  

सचिन को जगह देने के क्या हैं मायने?
सचिन पायलट और भंवर जिंतेंद्र सिंह दोनों पूर्वी राजस्थान से आते हैं. इन दोनों को राष्ट्रीय टीम में जगह देकर पार्टी ने एक बड़ा संकेत दिया है. क्योंकि, अलवर से भंवर जिंतेंद्र सिंह आते हैं. उन क्षेत्रों में कांग्रेस ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने के लिए जितेंद्र सिंह दोबारा जगह दी गई है. वहीं सचिन पायलट भले ही सत्ता में नहीं हैं लेकिन उनकी अहमियत बनाए रखने के लिए उन्हें सीडब्ल्यूसी में जगह दी गई है. पूर्वी राजस्थान में इन दोनों नेताओं को जगह देकर पार्टी ने बड़ा दांव खेल दिया है. 

रघुवीर गए और महेंद्र जीत की एंट्री 
इस टीम में बड़ा नाम महेंद्रजीत सिंह मालवीय का है. जिन्हें सीब्ल्यूसी का मेंबर बनाया गया है. दरअलस, रघुवीर सिंह मीणा को सदस्य पद से हटाया गया है. उनकी जगह अब कांग्रेस ने अपने दिग्गज नेता महेंद्र जीत सिंह मालवीय को जगह दिया है. महेंद्र जीत सिंह भागीदौरा सुरक्षित विधान सभा सीट से विधायक हैं. सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं. बांसवाड़ा जिले की यह सीट कई वर्षों से कांग्रेस के पास है. 

रघु शर्मा बाहर
अजमेर जिले की केकड़ी विधान सभा सीट से विधायक और कांग्रेस के बड़े नेता रघु शर्मा को वर्किंग कमेटी से बाहर रखा गया है. बाड़मेर जिले की बायतु विधान सभा सीट से विधायक हरीश चौधरी को इंचार्ज बनाए रखा गया है. 

ये भी पढ़ेंExclusive: राजस्थान चुनाव में सर्वे के लिए उतरे 200 BJP विधायकों में गुजरात आगे, यूपी दूसरे नंबर पर

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget