एक्सप्लोरर

राजस्थान सरकार के इस फैसले से नाराज हुए सचिन पायलट! CM भजनलाल शर्मा को लिखी चिट्ठी

Sachin Pilot News: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने CM को लिखी चिट्ठी में कहा कि टोंक में मधुमक्खी पालन व्यवसाय की अपार संभावनाएं हैं, इससे किसानों और बेरोजगार युवाओं को बहुत फायदा होगा.

Sachin Pilot On Beekeeping Center: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने टोंक से मधुमक्खी पालन केंद्र को शिफ्ट करने से रोकने के लिए सीएम भजनलाल शर्मा से आग्रह किया है. उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मधुमक्खी पालन केंद्र को टोंक से भरतपुर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया को रोकने की मांग की है. उन्होंने चिट्ठी में किसानों और बेरोजगार युवाओं का हवाला दिया है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस नेता ने सीएम को लिखा, ''टोंक के किसानों की सालों पुरानी मांग को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने पिछले बजट में घोषणा की थी कि उक्त केंद्र यहां स्थापित किया जाएगा. टोंक में मधुमक्खी पालन व्यवसाय की अपार संभावनाएं हैं, इससे टोंक जिले के साथ-साथ आसपास के जिलों के किसानों और बेरोजगार युवाओं को बहुत फायदा होगा.''

किसानों, युवाओं और किसान संगठनों में आक्रोश- पायलट

उन्होंने कहा, ''मधुमक्खी पालन सेंटर को टोंक से भरतपुर शिफ्ट करने से जिले के किसानों, युवाओं और किसान संगठनों में आक्रोश है.'' सचिन पायलट टोंक से राजस्थान विधानसभा के सदस्य हैं. टोंक-सवाई माधोपुर से कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीना ने भी X पर कहा कि राज्य सरकार का फैसला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा, ''पिछले वर्ष (23-24) की बजट घोषणा के तहत अपनी ही अनुशंसा पर देवड़ावास (टोंक) में खोले गए मधुमक्खी पालन उत्कृष्टता केंद्र को भरतपुर शिफ्ट करने का निर्णय अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है.''

आदेश को तुरंत रद्द करने की मांग

इसके साथ ही कांग्रेस सांसद ने भी सीएम भजनलाल को पत्र लिखकर आदेश को तुरंत रद्द करने की मांग भी की. इस बीच, राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने फरवरी 2024 में राज्य का बजट पेश किया. बजट में किसानों को वित्तीय सहायता, 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, लाडली सुरक्षा योजना, बुनियादी ढांचे और विकास पर ध्यान देने और अन्य का वादा किया गया. वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राज्य में स्कूलों, कॉलेजों और अस्पतालों की स्थापना और अपग्रेड के लिए 1,000 करोड़ रुपये की भी घोषणा की.

ये भी पढ़ें:

Kota Hit and Run: फुटपाथ पर सो रहे मजूदरों को बाइक सवार ने रौंदा, एक की दर्दनाक मौत, दो बच्चे घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget