एक्सप्लोरर

बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन के मसले पर बोले कांग्रेस नेता सचिन पायलट, 'निर्वाचन आयोग की मंशा...'

Sachin Pilot News: बिहार में मतदाता सूची का पुनरीक्षण किए जाने के ECI के फैसले पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने जिस तरह से जल्दबाजी में कदम उठाया, इससे बड़ा संदेह पैदा होता है.

Sachin Pilot On Bihar Elections: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची का पुनरीक्षण किए जाने के चुनाव आयोग के फैसले पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने नाराजगी जताई है. उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अगर इसमें कुछ मतदाता भी बाहर हो जाते हैं तो भी यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं होगा.

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता ने इस प्रयोग के लिए बिहार को ही चुने जाने पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा, ''निर्वाचन आयोग ने जिस तरह से जल्दबाजी में ये कदम उठाया है, इससे बड़ा संदेह पैदा होता है. विपक्षी पार्टियों का दल उनसे मिला और सवाल पूछे जिसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला.''

सचिन पायलट ने निर्वाचन आयोग पर खड़े किए सवाल

उन्होंने सवाल उठाते हुए आगे कहा, ''अब इतना कम समय रह गया है तो इतना बड़ा कार्यक्रम हाथ में लेने की ऐसी क्या आवश्यकता पड़ी थी. हर व्यक्ति को अपने मां-बाप के प्रमाण का पत्र लाना, ये अनिवार्यता जो दिखाई गई है, इससे बहुत सारे लोगों का वर्तमान में लिस्ट में नाम है वो कट सकता है और लोकतंत्र की एक खूबी है कि हर व्यक्ति के एक-एक वोट की कीमत होती है. एक भी व्यक्ति अगर वोट से वंचित रहता है तो वो उस भावना के खिलाफ है जो संविधान में लोकतंत्र के माध्यम से हमें दी गई है. इसलिए निर्वाचन आयोग ने जो किया है, इसकी क्या जरूरत पड़ी और क्यों करना पड़ा?''

निर्वाचन आयोग को जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए- पायलट

सचिन पायलट ने ये भी कहा कि बात ये नहीं है कि ये कानून के दायरे में है या नहीं. बात ये है कि इतने कम समय में महज दो महीने में 8 करोड़ लोगों के पहचान पत्र लाकर उनका नाम दोबारा डाल सकते हैं? कांग्रेस समेत कई दलों ने इस बात को रखा है. अगर लोगों को इसमें ये आशंका होती है कि मेरा नाम कट जाएगा तो मुझे लगता है कि इसमें निर्वाचन आयोग को जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. दूसरी बात एक ऐसी प्रणाली आए जो पारदर्शी हो. इस पूरी प्रक्रिया को जटिल न बनाते हुए पारदर्शी तरीके से निर्वाचन आयोग को काम करना चाहिए. 

निर्वाचन आयोग की मंशा पर संदेह उठ रहा- सचिन

निर्वाचन आयोग का काम क्या है? यही कि सभी लोग खुले मन से निष्पक्ष होकर अपना काम कर सकें. अगर आप लोगों के मन में भय पैदा कर दोगे कि उनका वोट कटेगा और फिर एक कंफ्यूजन पैदा हो जाए तो ये सही नहीं है. बिहार को ही क्यों चुना? वहां पर कुछ महीने बाद चुनाव है तो किसी और राज्य में इस सुधार को कर सकते थे. कहीं न कहीं उनकी मंशा पर संदेह उठ रहा है. संवैधानिक संस्था को अपना पक्ष रखना चाहिए कि लोगों को एक फीसदी भी संदेह न हो कि हमारा नाम कटेगा. इस तरह का माहौल न बने, ये जिम्मेदारी निर्वाचन आयोग की है.

 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget