एक्सप्लोरर

Rajasthan: दिव्या मदेरणा पर हुए हमले पर सचिन और माकन ने सरकार से की बड़ी मांग, प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा

Rajasthan News: सचिन पायलट और अजय माकन के अलावा हरीश चौधरी ने भी दिव्या मदेरणा पर हुए हमले की निंदा की. उन्होंने कहा कि मारवाड़ की संस्कृति में इसकी कोई जगह नहीं है.

Rajasthan Politics: राजस्थान में जोधपुर जिले की ओसियां से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा की गाड़ी पर मंगलवार को हमला हो गया. यह खबर जैसे ही आई कांग्रेस के कई विधायक एक सुर में कार्रवाई की मांग करने लगे. अब यह मामला गर्मा गया है. राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी रहे अजय माकन ने भी सरकार से बड़ी मांग कर दी है. साथ ही अब अलग-अलग क्षेत्र के विधायक और नेता घटना की निंदा कर रहे हैं. कई नेताओं ने तो कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है. सचिन पायलट और हरीश चौधरी ने भी कार्रवाई की मांग की है. 

सचिन पायलट ने की निंदा
राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने ट्वीट किया है कि ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा पर हुए हमले की मैं घोर निंदा करता हूं. लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं हैं. हमारा प्रदेश प्रेम, सद्भाव, एकता व भाईचारे के लिए विख्यात है. ऐसे में हमें राजनीति में भी सभी का मान-सम्मान करना चाहिए.

राजस्थान के पूर्व प्रभारी माकन ने किया ट्वीट 
राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी रहे अजय माकन ने ट्वीट किया है कि लोकप्रिय कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा पर हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करता हूं. लोकतांत्रिक प्रणाली में राजनीतिक हिंसा का कोई जगह नहीं होनी चाहिए. हिंसा एवं नफरत फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाने चाहिए.

हरीश चौधरी कहा-कायराना कृत्य है 
बायतु से विधायक हरीश चौधरी ने ट्वीट किया है कि सिद्धांतों और विचारों की लड़ाई है. इसमें हिंसा और अराजकता का कोई स्थान नहीं है और ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा पर हुआ हमला कायराना कृत्य है. इस प्रकार की घटनाओं की हमारे मारवाड़ की संस्कृति और परंपरा में कोई स्थान नही है. दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

राम निवास गावड़िया ने की कार्रवाई की मांग
नागौर जिले की परबतसर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक राम निवास गावड़िया ने ट्वीट किया है कि आज भोपालगढ़ में ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा पर हुआ हमला बहुत ही निंदनीय है. लोकतंत्र में ऐसी हिंसा और अराजकता का कोई स्थान नहीं हैं. मेरी सरकार और प्रशासन से मांग है की ऐसे लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करें.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics: कांग्रेस के विधायक की मूर्ति पॉलिटिक्स पर मंत्री विश्वेन्द्र सिंह का फूटा गुस्सा, जानें क्या बोले?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget