एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine Conflict के बीच राजस्थान की छात्रा ने बताए हालात, आप भी जानें  

Udaipur News: यूक्रेन में रह रही बांसवाड़ा जिले की रहने वाली किंजल त्रिवेदी ने बताया कि रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी की शुरुआत से ही माहौल तनावपूर्ण है. दोनों देशों में साइबर वॉर चल रहा है.

Russia-Ukraine Conflict: पूर्वी यूरोप में रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच लगातार बढ़ते तनाव को लेकर वहां पढ़ रहे राजस्थान (Rajasthan) के मेडिकल छात्रों के परिवारों में भय की स्थिति पैदा हो गई है. हालांकि, केंद्र सरकार यूक्रेन के लिए 3 उड़ान शुरू करने जा रही है जिससे राहत भी मिली है. दरअसल, दोनों देश एक-दूसरे पर हमले का आरोप लगा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रूस समर्थित विद्रोहियों ने यूक्रेन के डोनवास क्षेत्र में एक स्कूल पर गोले दागे. ऐसे में यूक्रेन की विभिन्न मेडिकल यूनिवर्सिटीज में पढ़ने वाले इंडियन स्टूडेंट्स को लेकर परिजनों की चिंताएं बढ़ रही हैं. यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की तरफ से फ्लाइट्स नहीं मिलने को लेकर की जा रही शिकायत के बाद भारत सरकार (Indian Government) एक्टिव हो गई है. सरकार ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण एयर बबल एग्रीमेंट के तहत यूक्रेन आने जाने के लिए सीमित फ्लाइट्स संचालित करने का प्रतिबंध हटा लिया है.

छात्रा ने बताई ये बात  
मीडिया से बात करते हुए यूक्रेन में रह रही बांसवाड़ा जिले की रहने वाली किंजल त्रिवेदी ने बताया कि दोनों देशों के बीच फरवरी की शुरुआत से ही माहौल तनावपूर्ण है. दोनों देशों में साइबर वॉर चल रहा है. पहले बताया था कि 16 फरवरी को अटैक होगा, लेकिन उस दिन भी स्थिति सामान्य थी. स्थिति से निपटने के लिए हमसे एंबेसी के ऑफिसर से संपर्क किया और डिटेल ली है. अगर भारत सरकार एयर लिफ्ट करेगी तो हमें भी बुलाया जाएगा. शुरू में डर के कारण हमने इंडिया आने का प्लान बनाया था, लेकिन एयर टिकट के दाम 3 से 5 गुना तक बढ़ा दिए तो स्टूडेंट्स ने आना कैंसिल कर दिया. यूनिवर्सिटी ने भी अभी ऑनलाइन क्लास नहीं शुरू की है. क्लास ऑफलाइन है इसलिए भी नहीं जा सकते. हमले यूक्रेन के ही स्थानीय लोग कर रहे हैं. उनकी मांग रूस में शामिल होने की है. वॉर मिलीट्री कैंप के बीच ही है. आपात स्तिथि को देखते हुए पहले ही डॉलर और राशन एकत्रित कर रखा था. हम दूतावास के संपर्क में हैं.

ऐसे करा सकते हैं बुकिंग 
एयर इंडिया यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए 22, 24 और 26 फरवरी को 3 विमान संचालित करने जा रही है. एयर इंडिया ने कहा है कि बुकिंग कार्यालयों, वेबसाइड, कॉल सेंटर और अधिकृत ट्रेवल एजेंट के माध्यम से की जा सकती है.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan: गर्मी की दस्तक के साथ ही इस शहर में पहुंच जाते है पैंथर, इंसानों से होता है संघर्ष

16 राज्यों के 30 अधिकारियों ने देखा मेवाड़ का 'काला सोना', जानकारी ली और...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget