एक्सप्लोरर

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी में जुटे BSF के जवान, सजे-धजे ऊंट बने आकर्षण का केंद्र

Republic Day 2024: इस साल पूरा देश 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा. इस राष्ट्रीय पर्व को लेकर सभी आम और खास तैयारियों में जुट गए हैं. हर साल की तरह इस साल भी दिल्ली में कैमल परेड आयोजित की जाएगी.

Camel Contingent Parade in Republic Day 2024: इस साल 26 जनवरी को पूरा देश 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा. देश के कोने-कोने में राष्ट्रीय पर्व के उत्सव की तैयारी शुरू हो चुकी हैं. गणतंत्र दिवस की तैयारियां राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भी शुरू हो चुकी है. हर बार की तरह इस बार भी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के कैमल कंटिजेंट के जवान परेड में शामिल होंगे. इसको लेकर जवानों ने ऊंटों की परेड का अभ्यास शुरू हो चुका है. दरअसल, 26 दिसंबर 1949 को भारतीय संविधान को अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को प्रभावी रुप से संविधान को लागू कर दिया गया. 

राष्ट्रीय पर्व पर कैमल कंटिजेंट का नेतृत्व मनोहर सिंह खीची (उप कमाण्डेंट) अपने विशेष ऊंट चेतक पर करेंगे. उनके पीछे निरीक्षक शैतान सिंह कंटीजेंट 2IC और दो उप निरिक्षक पथ पर चलेंगे. यह कंटीजेंट साल 1976 से लगातार गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर सीमा सुरक्षा बल की ओर से भाग ले रहा है और सीमा सुरक्षा बल के प्राक्रम, साहस और शौर्य को देश वासियों के सामने प्रस्तुत करता है. इस कंटिजेंट में पुरुष कैमल राइडर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर महिला कैमल राइडर भी अपने सजे-धजे ऊंटों पर सवार होकर परेड में शामिल होती हैं.

1976 में पहली बार हुए थे परेड में शामिल
महिला कैमल राइडर, जिन्हें सीमा सुरक्षा बल द्वारा कैमल राइडिंग में प्रशिक्षित करके कैमल कंटीजेंट मे शामिल किया गया है. महिला कैमल राइडर भारतीय महिलाओं के सभी क्षेत्रों में सफलता के परचमल लहराने और सशक्तिकरण को प्रदर्शित करती हैं. पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश के सर्वांगीण विकास और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा में अपना अमूल्य योगदान दे रही हैं. जहां वह राजस्थानी कहावत "म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के" के कथन को चरितार्थ करती हैं. बीएसएफ ने साल 1976 में पहली बार ऊंटों के दस्ते के साथ गणतंत्र दिवस के परेड में हिस्सा लिया था.

इन जंगों में रही ऊंटो की अहम भूमिका
जब भी सीमा सुरक्षा बल का नाम आता है तो आंखो के सामने सीमा सुरक्षा बल के सजीले रोबदार मूंछों वाले बांके जवान और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उनका वफादार साथी भारी भरकम रेगिस्तान के जहाज ऊंट का मनमोहक नजारा दिखने लगता है. विश्व प्रसिद्ध सीमा सुरक्षा बलों के रोबीले जवानों का दस्ता जब सजे-धजे ऊंटों पर सवार होकर अपनी मनमोहक अदा के साथ दिल्ली के कर्तव्य पथ पर या जैसलमेर के मखमली रेगीस्तान के अलावा देश के अन्य किसी हिस्से में चलते हैं, तो बच्चों, बूढ़े, जवान सहित देसी विदेशी सैलानियों के विशेष आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं. राजस्थान में दुश्मनों से सीमा की सुरक्षा में जवानों के साथ ऊंटों की भूमिका भी अहम होती है. ऊंटों ने साल 1965 और 1971 के जंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan: अब जयपुर से अयोध्या के लिए सीधे भर सकेंगे उड़ान, एक फरवरी से शुरू होगी फ्लाइट

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget