एक्सप्लोरर

REET Paper Leak: रीट पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच के मुद्दे पर बिफरे सीएम अशोक गहलोत, केंद्र से पूछा ये सवाल

REET Paper Leak Case: सीएम अशोक गहलोत ने रीट पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच के मुद्दे पर केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा है.

REET Paper Leak Update: प्रदेश में शिक्षक भर्ती पात्रता परीक्षा (रीट) पेपर लीक मामले के बाद परीक्षा रद्द के एलान पर भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार शाम को ट्वीट कर परीक्षा रद्द होने के पीछे बीजेपी  का कारण बता रहे हैं. साथ ही गुजरात, उत्तर प्रदेश में रद्द हुई परीक्षाओं के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि बीजेपी  ने प्रदेश के युवाओं को भड़काकर जिस तरह हिंसात्मक माहौल बनाया इस कारण रीट लेवल-2 की परीक्षा रद्द की. इससे करीब 15 हजार युवाओं की आशाओं को धक्का लगा है. अब विधानसभा की कार्यवाही में व्यवधान पैदा कर बीजेपी  राज्य के विकास के मुद्दों पर चर्चा नहीं होने देना चाहती.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र पर साधा निशाना

आज गुजरात में 13 फरवरी को प्रस्तावित नॉन सेक्रेटेरिएट क्लर्क की परीक्षा को स्थगित किया गया है. इस परीक्षा को चार सालों में तीन बार स्थगित किया गया है. मैंने पूर्व में भी कहा कि विभिन्न राज्यों में पेपर लीक, नकल, फर्जी डिग्री आदि के संगठित गिरोह से सभी परीक्षाओं में परेशानियां आ रही हैं. हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल पेपर, मध्य प्रदेश में SDO, RAEO व नर्स भर्ती परीक्षा, यूपी में दरोगा भर्ती, UPPCL भर्ती, यूपी लोअर सबॉर्डिनेट परीक्षा, ग्राम विकास अधिकारी, यूपी पीएटी, यूपी टीईटी परीक्षा केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित यूजीसी नेट 2021, नीट परीक्षा, SSC CGL भर्ती, थल सेना में जनरल ड्यूटी भर्ती आदि की परीक्षाओं के पेपर लीक हुए एवं तमाम परीक्षाएं रद्द करनी पड़ीं. केन्द्र व राज्यों की सरकारों के सामने यह चिंता का विषय होना चाहिए. राज्यों में हुए पेपर लीक की जांच वहां की एजेंसियों ने ही की. बीजेपी  बताए कि इन सब भर्तियों की जांच CBI को क्यों नहीं दी?

बीजेपी पर लगाये गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा ''बीजेपी  ने प्रदेश के युवाओं को भड़काकर जिस तरह का हिंसात्मक माहौल बनाया उसके कारण रीट लेवल 2 की परीक्षा रद्द की गई. इससे करीब 15 हजार युवाओं की आशाओं को धक्का लगा. अब विधानसभा की कार्यवाही में व्यवधान पैदा कर बीजेपी  राज्य के विकास के मुद्दों पर चर्चा नहीं होने देना चाहती है.''

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा ''हमारी सरकार पेपर लीक, नकल एवं परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर कठोर कानून वाला बिल लेकर आ रही है एवं हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए कमिटी बनाई है जो 15 मार्च तक अपने सुझाव देगी. पर बीजेपी  चर्चा नहीं सिर्फ हंगामा कर माहौल खराब करना चाहती है. राज्य बीजेपी  के नेता किसी के इशारे पर लगातार हंगामा करने की नीति बनाए हुए है जिससे समय पर भर्ती संभव ना हो एवं सरकार को बदनाम कर सकें. इस तरह विधानसभा में विपक्ष अब राज्य के विकास के मुद्दों पर चर्चा करने की बजाय सदन की गरिमा को तार-तार करने का कार्य कर रहा है.''

इसे भी पढ़ें :

Rajasthan Budget Session: बीजेपी विधायकों के हंगामे की भेंट चढ़ा सदन का दूसरा दिन, चार MLA निलंबित

REET Paper Leak: रीट पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग पर सदन में बीजेपी का हंगामा, कार्यवाही चार बार स्थगित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget