एक्सप्लोरर

राजस्थान की गर्मी ने ले ली RBSE अधिकारी की नौकरी? घुटनों से भी ऊपर शॉर्ट्स पहनकर आने पर हुआ सस्पेंड

RBSE Officer Suspended: राजस्थान में पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. हालांकि, हाफ पैंट पहन कर आने वाले अधिकारी टेकचंदानी ने ऐसी पोशाक पहन कर आने की कोई खास वजह नहीं बताई. उस पर दुर्व्यवहार का भी आरोप है.

RBSE Officer in Shorts: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (RBSE) के एक सेक्शन अधिकारी शॉर्ट्स पहन कर ऑफिस पहुंच गया. इस पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई करते हुए अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है. आरोप है कि कुछ कर्मचारियों ने उसकी पोशाक पर आपत्ति जताई अधिकारी ने  कर्मचारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार किया. 

बोर्ड के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि शैक्षणिक ब्रांच में सेक्शन अधिकारी राकेश कुमार टेकचंदानी सोमवार को टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहनकर ऑफिस पहुंचे और उपद्रव मचाना शुरू कर दिया. जब अन्य कर्मचारियों ने विरोध किया तो उसने उनके साथ अभद्रता की. अब अधिकारी पर एक्शन लेते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया है. 

आरोपी अधिकारी को किया गया गिरफ्तार
आरोपी अधिकारी टेकचंदानी अकादमिक निदेशक राकेश स्वामी के रूम में घुस गया और उनसे सवाल किया कि उसे सस्पेंड क्यों किया गया है? कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि अधिकारी के दुर्व्यवहार को देखते हुए पुलिस को सूचित किया गया और शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है. 

पहले भी लिया जा चुका है डिसिप्लिनेरी एक्शन
गौरतलब है कि राजस्थान गर्मी से बुरी तरह तप रहा है और यहां का पारा 48 से 50 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है. हालांकि, आरोपी अधिकारी टेकचंदानी ने ऑफिस में शॉर्ट्स पहन कर आने की कोई खास वजह नहीं बताई. बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब टेकचंदानी पर एक्शन लिया गया हो. इससे पहले भी उस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा चुकी है. 

स्टाफ से बदसलूकी का भी वीडियो वायरल
दरअसल, वायरल वीडियो में भी देखा जा सकता है कि अजमेर में आरबीएसई कार्यालय में सेक्शन ऑफिसर टेकचंदानी व्हाइट टी-शर्ट, लाइट ग्रीन कलर का हाफ पैंट और सिर पर काले रंग की टोपी पहन कर ऑफिस में बैठ गया. उसके बाद वो बोर्ड के निदेशक राकेश स्वामी के कमरे में पहुंच गया. वहां अधिकारियों से भी अपने आप को बड़ा अधिकारी बताया. इसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है. यह वीडियो चर्चा में है.

इतना ही नहीं, आरोपी सेक्शन अधिकारी ने हिंसक हो कर वहां मौजूद लोगों पर हाथ भी चलाया. इतना ही नहीं, अभद्र भाषा में बात करते हुए निदेशक के कमरे से निकला और लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया. ये सब देखते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया. 

यह भी पढ़ें: पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के परिवारिक विवाद पर नहीं हो सकी सुनवाई, 12 जून को आएगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget