एक्सप्लोरर

RAS Recruitment 2024: आरएएस भर्ती के विज्ञापन पर आयोग के सचिव को क्यों देनी पड़ी सफाई? विपक्ष हमलावर

RAS Recruitment 2024: आरएएस भर्ती-2024 विज्ञापन पर आयोग सचिव ने स्पष्ट किया कि आयु गणना 1 जनवरी 2025 को होगी. दरअसल, विज्ञापन को लेकर विपक्ष हमलावर है.

RAS Recruitment: राजस्थान लोकसेवा आयोग द्वारा जारी आरएएस भर्ती-2024 के विज्ञापन पर अब आयोग के सचिव को सफाई देनी पड़ी है. दरअसल इस विज्ञापन पर विपक्ष हमलावर था. विपक्ष का कहना है कि इसमें आरक्षण का सही से ध्यान नहीं रखा गया. इस कई तरह के संदेश सोशल मीडिया पर चल रहे हैं.

अब आयोग सचिव ने बताया कि राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 के लिए 2 सितंबर 2024 को जारी विज्ञापन में संबंधित सेवा नियम 1999 के अनुसार आयु गणना का आधार दिनांक 1 जनवरी 2025 रखा गया है.

इसी कारण कार्मिक विभाग द्वारा 23 सितंबर 2022 को जारी अधिसूचना कि जो व्यक्ति 31 दिसंबर 2020 को आयु सीमा के भीतर था, उसे 31 दिसंबर 2024 तक आयु सीमा के भीतर समझा जायेगा और इस भर्ती में निष्प्रभावी होने के कारण इसका उल्लेख विज्ञापन में नहीं किया गया है.

ये है पूरी डिटेल
संस्कृत शिक्षा विभाग के लिए प्राध्यापक भर्ती परीक्षा-2024 एवं वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2024 के विज्ञापनों का उल्लेख भी किया गया है. वास्तविक तथ्य यह है कि इन विज्ञापनों में आयु गणना का आधार संबंधित सेवा नियम 2015 के अनुसार दिनांक 1 जुलाई 2024 को रखा गया था. इस कारण अधिसूचना दिनांक 23 सितंबर 2022 के प्रावधान अनुसार इनमें आयु संबंधी छूट दी गई थी.

भर्ती विज्ञापन, शुद्धि-पत्र तथा अन्य संबंधित सारवान सूचनाऐं आयोग द्वारा आधिकारिक रूप से अभ्यर्थियों को विभिन्न माध्यमों यथा-प्रेस विज्ञप्ति एवं प्रेस नोट के माध्यम से निरंतर प्रदान की जाती है. अभ्यर्थी आयोग संबंधित अद्यतन जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहें एवं कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफार्म, अविश्वसनीय स्रोतों द्वारा जारी सूचनाओं पर कतई विश्वास नहीं करें, क्योंकि तथ्यों से परे समाचारों द्वारा न सिर्फ भ्रम फैलता है, बल्कि अभ्यर्थी भी हतोत्साहित होते हैं.

इतने पदों के लिए जारी है विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 2 सितंबर 2024 को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2024 के अन्तर्गत राज्य सेवाएं के 346 एवं अधीनस्थ सेवाएं के 387 कुल 733 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 सितंबर 2024 से 18 अक्टूबर 2024 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे.

शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचनाऐं आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है.  आयोग द्वारा 4 सितंबर 2024 को जारी प्रेस नोट के अनुसार राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का आयोजन 2 फरवरी 2025 को किया जाना प्रस्तावित है.

ये भी पढ़ें: PM Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर अजमेर शरीफ दरगाह में बना 4000 किलो खास पकवान, मांगी गई ये दुआ

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget