एक्सप्लोरर

अंकित कुमार अवस्थी का वर्दी से मोहभंग? सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट, RAS से इस्तीफे की बताई वजह

Ankit Kumar Awasthi News: राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अंकित कुमार अवस्थी ने खाकी को अलविदा कह दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखते हुए नौकरी छोड़ने की वजह भी बताई.

Rajasthan News: कुछ 'नया' करने के लिए अंकित कुमार अवस्थी ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा की नौकरी छोड़ दी है. प्रशासन का हिस्सा बनने से पहले अंकित करोड़ों का पैकेज पा रहे थे. उन्होंने करोड़ों के पैकेज को छोड़कर सरकारी सेवा में आने का फैसला किया. राजस्थान लोक सेवा आयोग की आरएएस भर्ती 2018 का फाइनल रिजल्ट जुलाई 2021 में हुआ था. फाइनल रिजल्ट में अंकित ने 235वीं रैंक हासिल की थी. आरएएस 2016 की भर्ती परीक्षा में मिले रैंक से अंकित संतुष्ट नहीं थे. 525 वीं रैंक मिलने के बावजूद उन्होंने नौकरी जॉइन नहीं की. 

अंकित ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राजस्थान प्रशासनिक सेवा की नौकरी छोड़ने की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, "अलविदा वर्दी! तुम्हें पाना ,अशोक स्तंभ को कंधों पर सजाना और उसे ठनक में पहनना निश्चित ही गौरवशाली इतिहास रहेगा …लेकिन क्या करें, ये जिंदगी बहुत छोटी है और जीने के लिए बहुत सारे  लम्हे हैं अब और कुछ करने का जी चाहता है. खुली हवा में सांस लेने का जी चाहता है. दुनिया को और करीब से देखने का जी चाहता है …इसीलिए आज शारदीय नवरात्री के प्रथम दिन अपनी राजकीय सेवा से त्यागपत्र दे दिया है ..राजस्थान प्रशासनिक सेवाओं में सफर यादगार रहा …अब कुछ और पारियां खेलने का मन है …आप सभी का प्यार यूं ही बना रहे ..दुआओं में याद रखना."

प्रशासनिक सेवा से इस्तीफे पर क्या बोले अंकित?

अंकित कुमार अवस्थी ने आज फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है. उन्होंने लोगों के प्यार का आभार जताया है. अंकित ने लिखा, "आप सब की शुभकामनाओं और प्यार के लिए बहुत आभारी हूं. मेरे जीवन के इस बेहद खास क्षण के दौरान आपके सपोर्ट ने इसे मेरे लिए और भी अधिक सार्थक बना दिया है. बहुत से लोगों ने चिंता भी जाहिर की है. आप में से हर एक का संदेश, आशीर्वाद और चिंता जीवन में हमेशा संजो कर रखूंगा. मैं अपने घरवालों और आप सभी द्वारा दी गई शक्ति और प्रोत्साहन के कारण ही इस फैसले को लेने में सक्षम हो पाया हूं. एक बार फिर से शुभकामनाओं ,प्यार और आशीर्वाद के लिए दिल से आभार."

ये भी पढ़ें-

युवाचार्य अभयदास का विवादित बयान, कहा- 'किलों पर बनी मजारें...'

 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget