एक्सप्लोरर

युवाचार्य अभयदास का विवादित बयान, कहा- 'किलों पर बनी मजारें...'

Rajasthan News: अभयदास ने कहा कि किलों पर बनी मजारें हिंदू अस्मिता को मिटाने की साजिश हैं. उनका कहना है कि ये मजारें उन हमलावरों की हैं जिन्होंने हिंदू राजाओं का विरोध किया था.

Yuvacharya Abhay Das Remarks: राजस्थान के हवामहल से विधायक बालमुकुंदाचार्य के बाद अब पाली जिले के तख़तगढ़ के युवाचार्य अभयदास ने विवादित बयान दिया है. युवाचार्य अभयदास  धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री (बाबा बागेश्वर) के भी समर्थक हैं. अब उनके दिए गए बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हलचल मच गई है. अभयदास ने कहा कि राजस्थान के ऐतिहासिक दुर्गों (किलों) पर बनी मुस्लिम मजारें हिंदू अस्मिता को मिटाने की साजिश का हिस्सा हैं.

युवाचार्य अभयदास ने कहा, ''ये सब झूठी कहानियां हैं, जो हमारे गौरवशाली इतिहास को धूमिल करने के लिए गढ़ी गई हैं.'' अभयदास ने हाल ही में सिरोही के नीलकंठ महादेव भीनमाल कार्यक्रम में बाग़ेश्वर बाबा के साथ मंच साझा किया. इसी कार्यक्रम में दोनों ने धर्म और संस्कृति की रक्षा की बात की थी. दोनों धर्मगुरुओं की मित्रता किसी से छिपी नहीं है.
दुर्गों पर उठाये सवाल
इस वीडियो में अभयदास कह रहे हैं कि भारत के किलों में बनी मजारें और दरगाहें, इतिहास के साथ एक बड़ा छलावा हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि ये मजारें उन लोगों की हैं जिन्होंने हिंदू राजाओं के साथ कभी कोई सहयोग नहीं किया. बल्कि वे हिंदू संस्कृति और अस्मिता को खत्म करने की कोशिशें करते रहे.

अभयदास के इस बयान ने तुरंत विवाद खड़ा कर दिया है. कुछ लोग उनके विचारों का समर्थन कर रहे हैं, तो कई इसे सांप्रदायिक माहौल खराब करने वाला बयान बता रहे हैं. आलोचकों का कहना है कि इस तरह के बयान समाज में विभाजन पैदा कर सकते हैं.

लगातार आ रहे हैं ऐसे बयान
राजस्थान में इन दिनों ऐसे बयान तेजी से आ रहे हैं. अभयदास के इस बयान के बाद राजस्थान में सियासी और सामाजिक हलचल तेज हो गई है. पिछले दिनों हवामहल से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य के बयान से सियासी माहौल अभी ठंडा नहीं हुआ है. फिर अब अभयदास का बयान आ गया है.
 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget