एक्सप्लोरर

Rana Sanga Row: 'उन्हें बाबरनामा ज्यादा पसंद है तो...', सपा सांसद के बयान पर डिप्टी सीएम दीया कुमारी का तंज

Rana Sanga Row: राणा सांगा पर टिप्पणी करके सपा सांसद रामजी लाल सुमन घिर गए हैं. उनके बयान पर राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि ये लोग हमेशा आक्रमणकारियों का पक्ष लेते हैं.

Diya Kumari on Rana Sanga Row: समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने हाल ही में राणा सांगा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके कारण वे विरोधियों के निशाने पर हैं. अब राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी का भी बयान आया है. दीया कुमारी ने कहा, ''यह बहुत ही गलत बयान है. सदन में ऐसी ओछी बात नहीं करनी चाहिए. बिना इतिहास की जानकारीऔ र ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी के उन्होंने गलत बयान दिया क्योंकि उन्हें विरोधियों पर हमला करना था.''

दीया कुमार ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा, ''यह उनकी मानसिकता को दिखलता है. विपक्ष हमेशा ऐसा करता है. भारत में बड़े बड़े महापुरुष हुए हैं. राणा सांगा ने कई युद्ध लड़े हैं. बाबार के खिलाफ युद्ध लड़ा है. ऐसी टिप्पणी शोभा नहीं देती.''

रामजी लाल सुमन ने बाबरनाम और डिस्कवरी ऑफ इंडिया का रेफ्रेंस लिया था. इस पर दीया कुमारी ने कहा, ''उन्हें बाबरनामा ज्यादा पसंद हैं. सपा और कांग्रेस मिले हुए हैं. हमेशा ही आक्रमणकारी का पक्ष लेते हैं. उनको ज्यादा महान बताते हैं. जब उनकी सरकार थी तो भारत के महापुरुषों के बारे में हिस्ट्री में कुछ लिखा नहीं जाता था. बाकी आक्रमणकारियों के लिए लंबा-लंबा चैप्टर लिखा है.''

उन्होंने आगे कहा, '' इतिहास को गलत तरीके से बताया, सिखाया और दिखाया जाता था. पीएम मोदी ने उसको बदलने का काम किया है. सही ऐतिहासिक तथ्य सिखाने का काम हमारे पीएम मोदी कर रहे हैं. नई शिक्षा नीति में भी ये सारे परिवर्तन आए हैं.''

रामजी लाल सुमन के इस बयान पर हो रहा विवाद

सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने राज्यसभा में कहा था कि बाबर को राणा सांग ने इब्राहिम लोदी को हराने के लिए आमंत्रित किया था. उन्हें गलतफहमी थी कि बाबर एक लुटेरा है और वह वापस चला जाएगा और हम शासन करेंगे. इस बयान के बाद रामजी लाल सुमन के घर पर हमला हुआ था.

हमले के बाद एकबार फिर रामजी लाल सुमन ने अपना बयान दोहराया और कहा कि मैंने राणा सांगा को लेकर कोई गलत बयान नहीं दिया था. हालांकि मेरे बयान का मतलब किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था. रामजी लाल ने साथ ही माफी मांगने से भी इनकार कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget