एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: प्राण-प्रतिष्ठा से पहले CM भजनलाल ने जनता को दी सौगात, फ्लाइट-रेल सेवा के साथ-साथ की ये बड़ी घोषणाएं

Ramlala Pran Pratishtha: सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा श्री रामलला के भव्य मंदिर में विराजित होने पर राज्य के श्रद्धालुओं के खातिर प्रदेश के सात संभाग मुख्यालयों से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी.

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में आज (22 जनवरी) को साढ़े 12 बजे भगवान राम के भव्य मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी. इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhaja Lal Sharma) ने रामलाल की प्राण-प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं. सीएम ने बताया कि प्रदेश में देवस्थान विभाग के 593 मंदिरों में इलेक्ट्रिक साज-सज्जा, रामायण पाठ, दीप दान, महाआरती आदि कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही संत-महंत और पुजारियों का सम्मान किया जाएगा.

सीएम ने की ये घोषणाएं
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आगे कहा कि अयोध्या में श्री रामलला के भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित होने पर राज्य के श्रद्धालुओं के खातिर प्रदेश के सात संभाग मुख्यालयों जयपुर, भरतपुर, बीकानेर, उदयपुर, जोधपुर, कोटा और अजमेर से अयोध्या के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बस सेवा शुरू की जाएगी. इसके साथ ही 'वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा' योजना के तहत अयोध्या में श्री राम मंदिर के दर्शन के लिए 31 मार्च 2024 तक तीन हजार तीर्थयात्रियों को यात्रा करवाई जाएगी. इसके अलावा रामलला के दर्शन के लिए एक फरवरी 2024 से जयपुर से अयोध्या के लिए विशेष फ्लाइट चलाई जाएगी. साथ ही राजस्थान से अयोध्या के लिए स्पेशल रेल सेवाएं भी शुरू की जाएंगी. 

75,000 स्वास्थ्य मेलों का होगा आयोजन
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि इस भव्य अवसर पर सीतामाता वन्य जीव अभ्यारण्य, प्रतापगढ़ में वनपथ, पुलिया निर्माण, पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विकास कार्य करवाए जाएंगे. उन्होंने बताया कि आयुष्मान भव के तहत सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 75,000 स्वास्थ्य मेलों का आयोजन तीन माह में किया जाएगा. जबकि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के तहत एक करोड़ पात्र सदस्यों के विवरण की जांच के बाद कार्ड वितरण का कार्य शुरू किया जाएगा. सीएम ने कहा कि ‘भिवाड़ी इंटिग्रेटेड विकास प्राधिकरण’ (बीडा) भिवाड़ी द्वारा नवीन 'श्रीराम-जानकी आवासीय योजना' में विभिन्न आय वर्ग के 208 भूखंड भी आवंटित किए जाएंगे.

Jaipur News: जिला परिषद की बैठक में 'जल जीवन मिशन' में घपले का उठा मुद्दा, 108 गांव के काम में लापरवाही का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget