एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Elections: क्रॉस वोटिंग करने वाली विधायक शोभा रानी पर एक्शन, BJP ने पार्टी से किया सस्पेंड

Rajasthan News: राजस्थान में राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद तिवारी 30 वोटों के साथ जीत दर्ज करने में सफल रहे. शोभा रानी पर आरोप है कि उन्होंने प्रमोद तिवारी को वोट दिया.

Rajya Sabha Elections 2022: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राजस्थान (Rajasthan) से पार्टी विधायक शोभा रानी (MLA Shobha Rani) को राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Elections) में क्रॉस वोटिंग (Cross Voting) के आरोप में निलंबित कर दिया है. शोभा रानी पर आरोप है कि उन्होंने कांग्रेस (Congress) उम्मीदवार प्रमोद तिवारी (Pramod Tiwari) को वोट दिया था. शोभा रानी के खिलाफ बीजेपी की अनुशासन समिति ने कार्रवाई की है और उनसे पार्टी के व्हिप की अवहेलना करने पर जवाब मांगा है.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बीजेपी की केंद्रीय अनुशासन समिति के सदस्य सचिव ओम पाठक द्वारा विधायक शोभा रानी को लिखे एक पत्र में पार्टी ने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया सहित राजस्थान इकाई से लिए गए इनपुट के आधार पर जांच लंबित होने तक विधायक को तात्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.  

बीजेपी व्हिप की अवहेलना पर शोभा रानी से मांगा गया स्पष्टिकरण

शोभा रानी से बीजेपी ने पार्टी व्हिप की अवहेलना करने पर स्पष्टीकरण मांगा है. पत्र में लिखा गया है कि अगर विधायक जवाब नहीं दे सकीं तो उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से हटा दिया जाएगा. शोभा रानी द्वारा वोट किए जाने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद तिवारी 30 वोटों के साथ राजस्थान से तीसरी राज्यसभा सीट जीतने में सफल रहे. राजस्थान में शुक्रवार को हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने तीन सीटें जीतीं जबकि बीजेपी को एक सीट मिली.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Rajya Sabha Election: राजस्थान में अशोक गहलोत ने बचाया किला, कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार जीते, BJP के खाते में आयी एक सीट

राजस्थान की चार राज्यसभा सीटों के लिए पांच उम्मीदवार थे मैदान में

राजस्थान से राज्यसभा की चार रिक्त सीटों के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में थे. इनमें कांग्रेस ने मुकुल वासनिक, रणदीप सुरजेवाला और प्रमोद तिवारी को उम्मीदवार बनाया था जबकि बीजेपी ने घनश्याम तिवारी को मैदान में उतारा था और मीडिया कारोबारी सुभाष चंद्रा निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे थे.

बता दें खरीद-फरोख्त की आशंका के चलते कांग्रेस ने पहले ही अपने विधायकों को उदयपुर के एक रिसॉर्ट में भेज दिया था. राज्यसभा की 16 खाली सीटों के शुक्रवार को राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक और महाराष्ट्र में मतदान हुआ.

यह भी पढ़ें- Udaipur Suicide News: महिला कांग्रेस नेता के बेटे ने की आत्महत्या, मोबाइल में गेम खेलने की थी लत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

kota News: शराब के नशे में हेड कांस्टेबल की कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर; एसपी ने किया तत्काल सस्पेंड
kota News: शराब के नशे में हेड कांस्टेबल की कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर; एसपी ने किया तत्काल सस्पेंड
राजस्थान में इबोला वायरस का पहला मामला? यूगांडा से आई महिला में मिले लक्षण, आइसोलेशन में रखा गया
राजस्थान में इबोला वायरस का पहला मामला? यूगांडा से आई महिला में मिले लक्षण, आइसोलेशन में रखा गया
Dungarpur News: डूंगरपुर में 'ऑपरेशन त्रिनेत्र', खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल, बुजुर्ग तस्कर गिरफ्तार
डूंगरपुर में 'ऑपरेशन त्रिनेत्र', खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल, बुजुर्ग तस्कर गिरफ्तार
राज्यसभा का टिकट मिलने पर सतीश पूनिया बोले, 'मुझे यह बात अच्छे से...', अलका गुर्जर क्या बोलीं?
राज्यसभा का टिकट मिलने पर सतीश पूनिया बोले, 'मुझे यह बात अच्छे से...', अलका गुर्जर क्या बोलीं?

वीडियोज

Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अन्नामलाई ने छोड़ा साथ, नई पार्टी का किया ऐलान, BJP बोली- 'उनके जाने से कोई नुकसान नहीं'
अन्नामलाई ने छोड़ा साथ, नई पार्टी का किया ऐलान, BJP बोली- 'उनके जाने से कोई नुकसान नहीं'
US के 'दोस्त' ने पाकिस्तान को बताया 'धोखेबाज', मध्यस्थता पर जमकर लताड़ा, कहा - 'जो खुद परेशानी...'
US के 'दोस्त' ने पाकिस्तान को बताया 'धोखेबाज', मध्यस्थता पर जमकर लताड़ा, कहा - 'जो खुद परेशानी...'
दिल्ली, मुजफ्फरपुर, नोएडा और अब इंदौर... 4 अग्निकांड और 26 मौतें, कैसे इंसानों को जिंदा जला रही आग!
दिल्ली, मुजफ्फरपुर, नोएडा और अब इंदौर... 4 अग्निकांड और 26 मौतें, कैसे इंसानों को जिंदा जला रही आग!
भारत के साथ 5th जेनरेशन Su-57 बनाएगा रूस, पुतिन ने खुद किया ऐलान, PAK पर बोले- मैं नहीं मानता कि वो चीन का....
भारत के साथ 5th जेनरेशन Su-57 बनाएगा रूस, पुतिन ने खुद किया ऐलान, PAK पर बोले- मैं नहीं मानता कि वो चीन का....
IND vs AFG: प्लेइंग XI को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा, बताया कौन करेगा तीसरे नंबर पर बैटिंग
IND vs AFG: प्लेइंग XI को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा, बताया कौन करेगा तीसरे नंबर पर बैटिंग
Peddi Box Office Day 1: ‘पेद्दी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, बनी जाह्नवी के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
‘पेद्दी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, बनी जाह्नवी के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
क्या है खेत बचाओ अभियान, जिसे 1 से 30 जून देशभर में चलाने जा रही सरकार?
क्या है खेत बचाओ अभियान, जिसे 1 से 30 जून देशभर में चलाने जा रही सरकार?
Embed widget