एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Election 2024: राजस्थान में तीन सीटों के लिए आज से नामांकन, कांग्रेस दूसरे दिग्गज नेता को भेजेगी राज्यसभा?

Rajasthan Rajya Sabha: राज्यसभा की तीन सीटों के लिए आज से नामांकन शुरू हो गया. नामांकन 15 फरवरी तक भरे जाएंगे. दिल्ली में कल कांग्रेस की बैठक के बाद नाम फाइनल होंगे.

Rajasthan Rajya Sabha Election 2024: राजस्थान में राज्यसभा की कुल 10 सीटें हैं. इनमें से तीन पर चुनाव होना है. राज्यसभा की तीन सीटों के लिए गुरुवार से नामांकन शुरू हो गया है. यहां पर विधायकों की संख्या बल के आधार पर दो पर बीजेपी (BJP) और एक सीट पर कांग्रेस (Congress को जीत मिलेगी. ऐसे में बीजेपी दो नाम फाइनल करेगी और कांग्रेस की तरफ से एक नाम फाइनल होगा. कांग्रेस की तरफ से पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की सीट खाली होगी. उनकी उम्र 91 साल हो गई है. 

उनकी जगह अब कांग्रेस किसी दूसरे दिग्गज नेता को राज्यसभा भेजेगी. इसके लिए दिल्ली में शुक्रवार को कांग्रेस चुनाव समिति में नाम फाइनल किया जाएगा. इस बैठक में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के भी आने की संभावना है. बीजेपी की तरफ से अभी नाम फाइनल नहीं है. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और राजस्थान में कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की सीट खाली हुई है. सूत्रों का कहना है कि बीजेपी की ओर से एक दिल्ली और दूसरे नेता का नाम राजस्थान से फाइनल हो सकता है. 

राज्यसभा के जरिए बड़ा संदेश देने की तैयारी में बीजेपी- कांग्रेस
इसके बाद लोकसभा का चुनाव है, इसलिए राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी दोनों दल एक बड़ा संदेश देने की तैयारी में हैं. कांग्रेस जहां किसी दिग्गज को भेजना चाह रही थी, वहीं अब राजस्थान के ही किसी नाम पर सहमति बन रही है. यह सब शुक्रवार को तय हो जाएगा. राजस्थान से कांग्रेस के कुल छह राज्यसभा सदस्य हैं, लेकिन नीरज डांगी के अलावा कोई भी स्थानीय नहीं है, इसलिए इस बार पार्टी की तरफ से कोई स्थानीय नेता भी हो सकता है. पिछले चुनाव में भी राजस्थान से जब रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रमोद तिवारी और मुकुल वासनिक को राज्यसभा भेजा गया था, तब से यहां  पर स्थानीय का मुद्दा चर्चा में रहा है.

वहीं बीजेपी में  भी एक स्थानीय और एक केंद्रीय नाम तय हो सकता है. हालांकि अभी भगवा पार्टी में कोई नाम फाइनल नहीं है. राजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों के लिए आज से नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. मुख्यनिर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता की माने तो निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 फरवरी तक नामांकन भरे जाएंगे. राज्यसभा चुनाव की पूरी प्रक्रिया विधान सभा परिसर में होगी. नामांकन पत्रों की संवीक्षा 16 फरवरी को होगी. 20 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. 

ये भी पढ़ेंं-Rajasthan Budget 2024: मेवाड़-वागड़ को दीया कुमारी का तोहफा, विकास कार्य के लिए 300 करोड़ का प्रावधान

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Season Live: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, CJP प्रदर्शन को लेकर केंद्र को घेरेगा विपक्ष?
LIVE: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, CJP प्रदर्शन को लेकर केंद्र को घेरेगा विपक्ष?
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget