एक्सप्लोरर

Rajasthan: राजस्थान के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के बदले तेवर के क्या हैं संकेत? मीडिया के सवालों पर कहा- 'मैं नहीं...'

Rajendra Singh Gudha News: पिछले दिनों झुंझनूं में सचिन पायलट के एक कार्यक्रम में गुढ़ा ने कांग्रेस हाईकमान को चुनौती दे डाली थी. झुंझुनूं के बाद अब गुढ़ा लगातार अब शांत नजर आ रहे हैं.

Rajasthan Assembly Election: हॉस्पिटल रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर विधायकों से वन-टू-वन कार्यक्रम का गुरुवार (20 अप्रैल) को अंतिम दिन था. वन-टू-वन के बाद कार्यालय से जब मंत्री गुढ़ा बाहर निकल रहे थे तो गेट पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री बिजेंद्र सिंह ओला भी खड़े थे. अमूमन राजेंद्र सिंह गुढ़ा मीडिया से बातचीत करते हैं लेकिन आज जब उनसे पूछा गया कि गुढ़ा क्या कुछ कहना चाहेंगे? इस पर उन्होंने इशारा करते हुए कहा कि मैं नहीं, ओला बोलेंगे. उनसे पूछ लीजिये. गुढ़ा आम तौर पर इस तरह का व्यवहार मीडिया के सवालों के साथ नहीं करते हैं लेकिन आज वह गेट से निकलते ही सीधे अपने आवास की तरफ बढ़ गए, इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं. 

आखिर क्यों कुछ नहीं बोले गुढ़ा
पिछले दिनों झुंझनूं में सचिन पायलट के मंच से मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने आलाकमान को चुनौती दे डाली थी. ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि आज विधायकों के वन-टू-वन के बाद मंत्री गुढ़ा कुछ जरूर जवाब देंगे. मगर उन्होंने बिना कुछ बोले ही कई संकेत दे दिए हैं. सूत्रों की मानें तो उन्हें (गुढ़ा को) अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया है. इन दिनों राजेंद्र सिंह गुढ़ा कांग्रेस के सभी बड़े कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं. कल उन्होंने कांग्रेस की कार्यशाला में भी भाग लिया वहां भी गुढ़ा ने कुछ नहीं कहा था. झुंझुनूं के बाद अब गुढ़ा लगातार अब शांत नजर आ रहे हैं.

आज इन ज़िलों के विधायकों की थी बैठक 
आज तीसरे दिन बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, अलवर, दौसा, सीकर व झुन्झुनूं जिलों के विधायकों से वन-टू-वन संवाद कर चर्चा हुई. इस चर्चा में जयपुर के सिविल लाइंस से विधायक प्रताप सिंह खचारियावास भी पहुंचे थे. चाकसू से विधायक वेद प्रकाश सोलंकी भी यहां मौजूद रहे. इस बैठक के बाद कई बातों के सामने आने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan: कैबिनेट मंत्री पर आरोप लगाकर आत्महत्या करने वाले रामप्रसाद मीणा के घर जाएंगे पायलट, देंगे श्रद्धांजलि

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget