एक्सप्लोरर

Rajasthan News: गहलोत के मंत्री का दावा- सचिन पायलट ही बनेंगे राजस्थान के सीएम, सभी विधायकों का है समर्थन

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुरू हो चुके हैं. राजस्थान सीएम अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की ज्यादा संभावना जताई जा रही हैं. ऐसे में राजस्थान के नए CM की खोज भी शुरू हो गई है.

Jaipur News: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन करेंगे. इसी के साथ ही राजस्थान की राजनीति में राजस्थान का सीएम कौन बनेगा इसको लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है. बसपा छोड़कर जो विधायक कांग्रेस में शामिल हुए थे उनकी ओर से मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने कहा है कि सचिन पायलट राजस्थान के अच्छे लीडर हैं और उन्हें ही मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए.

सचिन पायलट को मिले सीएम बनने का मौका
मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री का फैसला आलाकमान करेंगे. आलाकमान जो भी फैसला करेंगे वह सभी को मंजूर है क्योंकि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अब राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं, ऐसे में बसपा से छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए विधायक अपने फैसले पर अभी भी कायम हैं.  हम लोगों का मानना है कि राजस्थान के लिए सचिन पायलट से बढ़िया लीडर कोई नहीं है, उन्हें मौका देना चाहिए.  साथ ही उन्होंने कहा कि आलाकमान जो भी फैसला करेंगे वह हमें मंजूर है.

गांधी परिवार से कोई सदस्य मैदान में नहीं
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 24 सितंबर से नामांकन भरे जाने हैं. दो दशक में ऐसा पहली बार है जब गांधी परिवार से कोई कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में नहीं उतर रहा है. शशि थरूर के चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद कुछ नाम और भी सामने आए हैं. मनीष तिवारी व दिग्विजय सिंह के चुनाव लड़ने की भी अटकलें जताई जा रही हैं. वहीं, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है, ऐसे में राजस्थान में नेतृत्व बदलाव को लेकर भी चर्चा तेज है. वहीं सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनने की राह में कई सियासी चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है.
 
पायलट के लिए आसान नहीं सीएम बनना
सचिन पायलट को सीएम बनाने को लेकर पार्टी के अंदर ही स्वीकार्यता नहीं बन पा रही है. कुछ का तर्क है कि उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति के नेतृत्व को स्वीकार नहीं करना है, जिसने कथित तौर पर पार्टी के खिलाफ विद्रोह किया था. राजस्थान सरकार में मंत्री अशोक चंदना द्वारा सचिन पायलट पर हालिया हमला भी दिखाता है कि उन्हें अभी और समर्थन जुटाने की जरूरत है. इसके अलावा राजस्थान में कांग्रेस के कई विधायक वरिष्ठ हैं, जो सचिन पायलट के अंडर में काम करने के लिए राजी नहीं हैं. ऐसे में कांग्रेस क्या फैसला लेगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan News: प्लॉट देने के नाम पर लोगों से की थी 6 करोड़ रूपये की ठगी, अब पुलिस ने महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

Rajasthan News: बीसलपुर बांध के किनारे 2 करोड़ की लागत से बनेगा लव-कुश बगीचा, सरकार ने दिखाई हरी झंडी

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget