एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: राजेंद्र गुढ़ा और बीजेपी विधायक मदन दिलावर विधानसभा से सस्पेंड, इसलिए हुआ एक्शन

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में राजेंद्र गुढ़ा लाल डायरी लेकर पहुंचे, साथ ही उन्होंने संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल का माइक भी खींचा. दोनों विधायकों को मिलने वाली सुविधाएं भी फ्रीज रहेंगी.

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में हुए हंगामे के बाद संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल के प्रस्ताव के बाद राजेंद्र गुढ़ा और बीजेपी विधायक मदन दिलावर को निलंबित कर दिया गया. दोनों ही विधायक बचे हुए सत्र में हिस्सा नहीं ले सकेंगे. साथ ही उन्हें वो सुविधाएं भी नहीं मिलेंगी. स्पीकर सीपी जोशी ने बीजेपी विधायक मदन दिलावर को कागज फेंकने और हंगामा करने को लेकर सदन से बाहर निकालने का आदेश दिया. इसके बाद बीजेपी विधायकों ने वेल में आकर धरना दिया.

वहीं आज अशोक गहलोत कैबिनेट में मंत्री पद से हटाए जाने के बाद सोमवार को कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह गुढ़ा को राजस्थान विधानसभा के बाहर रोका गया. कांग्रेस के ही मंत्रियों ने उन्हें विधानसभा में प्रवेश नहीं करने दिया. राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने आरोप लगाया है कि उन्हें सदन में बोलने की अनुमति नहीं दी गई और कांग्रेस के मंत्रियों ने उन्हें घसीट कर सदन से बाहर निकाल दिया.

राजेंद्र सिंह गुढ़ा का कहना है कि लगभग 50 लोगों ने उनपर हमला किया, उन्हें मुक्का मारा, लात मारी और कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा से बाहर खींच लिया. आरोप है कि राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष ने उन्हें बोलने की अनुमति भी नहीं दी. उनके खिलाफ आरोप लगाए गए कि वह बीजेपी के साथ हैं. ऐसे में राजेंद्र गुढ़ा ने सवाल किया है कि वह जानना चाहते हैं कि उनकी गलती क्या है?

राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने रोते हुए मीडिया के सामने अपनी बातों को रखा. उन्होंने कहा कि मैं 40 साल से कांग्रेस में कम कर रहा हूं. पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया के समय से पार्टी को देख रहा हूं. अभी कांग्रेस उदयपुर को देख ही नहीं रही, जबकि केंद्र स्तर के दो नेता यहां से हैं. ऐसे में कैसे चुनाव जीत पाएंगे? जिन्होंने टिकट नहीं मांगा उन्हें दे दिया गया, जबकि पार्टी को सोचना था. अगर सोचती तो कांग्रेस का यहां से विधायक जरूर होता.

ये भी पढ़ें

Rajasthan: सतीश पूनियां का कांग्रेस पर हमला, कहा- 'ये गहलोत सरकार के पाप का नतीजा है जो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget