एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान में बदला जाएगा मुख्यमंत्री? जानिए अशोक गहलोत के मंत्री शांतिलाल धारीवाल ने क्या कहा

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बदले जाने की चर्चा पर मंत्री शांतिलाल धारीवाल ने विराम लगा दिया है. उन्होंने दावा किया कि अशोक गहलोत के साथ जनता, हाईकमान और कांग्रेस विधायक साथ हैं.

Rajasthan News: अशोक गहलोत के करीबी मंत्री शांतिलाल धारीवाल ने मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाओं पर विराम लगा दिया है. राजस्थान कांग्रेस में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों पर शांतिलाल धारीवाल ने आज  कहा कि अशोक गहलोत का कोई विकल्प नहीं है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ जनता, हाईकमान और कांग्रेस विधायक साथ हैं और अगला विधानसभा चुनाव गहलोत की अगुवाई में ही लड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि सभी चाहते हैं कि गहलोत आगे भी मुख्यमंत्री बने रहें. 

नहीं बदले जाएंगे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

धारीवाल ने सचिन पायलट का नाम लिए बिना निशाना साधा. उन्होंने मीडिया में खबरें छपवाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि मीडिया में खबरें छपवाने से कुछ नहीं होता. दिल्ली प्रवास पर पहुंचे शांतिलाल धारीवाल प़त्रकारों से बातचीत कर रहे थे. पिछले कुछ दिनों से मीडिया में चल रही खबरों को निराधार बाते हुए कहा कि राजस्थान में कोई फेरबदल नहीं होनेवाला है. उन्होंने कहा कि राजस्थान के कांग्रेस विधायक और तमाम नेताओं की चाहत है कि अगली बार भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही बनें. उन्होंने दावा किया कि आलाकमान गहलोत के कामकाज से पूरी तरह संतुष्ट और साथ है. अगले साल होनेवाला विधानसभा चुनाव भी गहलोत के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. गहलोत ही दुबारा सरकार बनाने में सक्षम हो सकते हैं. पहले भी साबित हो चुका है ओर आगे भी होगा. 

Churu News: चूरू के 24 गांव में 6-7 साल से नहीं दर्ज हुआ एक भी अपराध, इस तरह होता है विवाद का निपटारा

शांतिलाल धारीवाल का अटकलों पर बयान

धारीवाल ने कहा कि गहलोत का कद पहले से अधिक बढ़ा है और अगले महीने उदयपुर में राष्ट्रीय चिंतन भी होने वाला है. आलाकमान को गहलोत पर पूरा भरोसा है और फेरबदल का कोई इरादा नहीं है. उन्होंने कहा कि मीडिया में खबरें छपवाने से कुछ नहीं होता है. गौरतलब है कि बीते कुछ समय से समाचार पत्रों और चैनल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस्तीफा देने और सचिन पायलट के मुख्यमंत्री बनने की खबरें चल रही हैं. उन्होंने कहा कि संगठन में फेरबदल के कयास वाली खबरें चल रही हैं. इस बारे में तीन दिन पूर्व कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरेजेवााला ने भी खंडन किया था. आज नगरीय शासन मंत्री शांतिलाल धारीवाल ने दिल्ली में मीडिया के सामने दो टूक शब्दों में तमाम खबरों को खाारिज करते हुए कहा कि राजस्थान में गहलोत का कोई विकल्प नहीं है. 

Dausa School Timing Change: भीषण गर्मी में छात्रों को बड़ी राहत, दौसा में बदला गया स्कूल का समय, जानिए नई टाइमिंग

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब 20 दिन में जारी होंगे किसी भी भर्ती परीक्षा के नतीजे, RPSC का बड़ा फैसला 
अब 20 दिन में जारी होंगे किसी भी भर्ती परीक्षा के नतीजे, RPSC का बड़ा फैसला 
जयपुर: वर्ल्ड चैंपियन इनाया खान का भव्य स्वागत, गर्व से कहा- भारत की बेटी हूं
जयपुर: वर्ल्ड चैंपियन इनाया खान का भव्य स्वागत, गर्व से कहा- भारत की बेटी हूं
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के लेकर सख्त हुए CS, अब होगा एक्शन
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के लेकर सख्त हुए CS, अब होगा एक्शन
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget