एक्सप्लोरर

Rajasthan weather update: राजस्थान में मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, जल्दी कर लें शीतलहर से बचने की तैयारी

राजस्थान में मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार का अलर्ट जारी किया है. अलवर, झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ, जैसलमेर, श्रीगंगानगर और नागौर में शीतलहर चलेगी. इसके लिए तैयार रहने को कहा गया है.

Weather alert in Rajasthan: देश की राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में ठंड से ठिठुरन बढ़ती जा रही है. इस बीच राजस्थान में भी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. वहीं मौसम विभाग ने आज से यानी शुक्रवार से राजस्थान में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है. शीतलहर को देखते हुए कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अब पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो रहा है और आज से हिमालय की तरफ से हवाएं चलने का अनुमान है. यही कारण है कि कई जगहों पर शीतलहर चलने जैसी स्थिति बन रही है. इसके साथ ही तापमान में गिरावट होगी. ऐसे में शीतलहर से बचाव को लिए लोगों से तैयारी करने के लिए कहा गया है.

इन जिलों में चलेगी शीतलहर

मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार का अलर्ट जारी किया है. अलवर, झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ, जैसलमेर, श्रीगंगानगर और नागौर जिले में शीतलहर चलेगी. मौसम विभाग के अनुसार झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ जिलों में तीव्र शीतलहर चलेगी तो जैसलमेर, श्रीगंगानगर और नागौर जिले में शीतलहर सामान्य स्थिति में रहेगी. इस बीच राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में सर्दी का दौर जारी है. हनुमानगढ़ के संगरिया में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य के नागौर में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस , चुरू में 4.6 डिग्री, गंगानगर में 4.9 डिग्री, फतेहपुर में 5.2 डिग्री, बीकानेर में 6.0 डिग्री, जैसलमेर में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

हिमालय की तरफ से आने वाली ठंडी हावओं का होगा असर

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर डिवीजन के जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहें. शुक्रवार को एक बार पुनः हिमालय की तरफ से आने वाली ठंडी उत्तरी हवाओं का प्रभाव राज्य में शुरू होगा, इससे 17 से 20 दिसंबर के दौरान बीकानेर, जयपुर और आसपास के जिलों में शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है.

ये भी पढ़ें-

Rajasthan News: धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों को देश के भविष्य के बारे में सोचना चाहिए : गहलोत

Rajasthan News: राजस्थान में कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने वाले हो जाएं सावधान... सरकार ने दिया ये बड़ा अल्टीमेटम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget