एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के फतेहपुर में शून्य पर पहुंचा पारा, इन जिलों में 5 डिग्री से कम हुआ तापमान, अभी और बढ़ेगी ठंड

Rajasthan Weather: पिछले 24 घंटों में फतेहपुर सीकर राजस्थान का सबसे ठंडा स्थान रहा. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान (Rajasthan) में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. गुरुवार रात फतेहपुर सीकर (Fatehpur Sikar ) प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पर न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग (Weather Department) ने यह जानकारी दी.

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीती रात न्यूनतम तापमान फतेहपुर में शून्य डिग्री सेल्सियस, चुरू में 1.3 डिग्री, सीकर में 3.0 डिग्री, करौली में 4.2 डिग्री, अलवर में 4.8 डिग्री, संगरिया में 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा, पिलानी में 5.1 डिग्री, नागौर में 5.5 डिग्री, गंगानगर में 6.9 डिग्री, बीकानेर में 8.0 डिग्री और भीलवाड़ा में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

चुरू और सीकर न्यूनतम तापमान हो सकती है मामूली गिरावट

राजस्थान की राजधानी जयपुर में बीते चौबीस घंटे में अधिकतम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वर्तमान में चुरू और सीकर जिलों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किए जा रहा है. आगामी 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में और एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. इस दौरान चूरू और सीकर जिलों में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जा सकते हैं.

महीने के आखिरी हफ्ते में बढ़ सकती है ठण्डक

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार अगले सप्ताह (16-22 दिसंबर) के दौरान अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान औसत के आसपास रहने की संभावना है. वहीं दूसरे सप्ताह (23-29 दिसंबर) में न्यूनतम तापमान में और हल्की गिरावट होने से ठिठुरन के साथ में ठण्ड बढ़ोतरी होने की संभावना है. इस दौरान अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान औसत या औसत से नीचे दर्ज किए जाने की संभावना है.

देर से आई ठंड का ये है कारण

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राजस्थान में फतेहपुर और माउंट आबू में न्यूनतम तापमान अमूमन दिसंबर से ही शून्य तक पहुंच जाता है. वहीं अब तक किसी भी चक्रवात के एक्टिव नहीं होने से मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे अधिकतर स्थानों पर तापमान में गिरावट नहीं आई है और ठंडक देर से आई है. नए साल से प्रदेश वासियों कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें:

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए CM सुखविंदर सिंह सुक्खू, राहुल गांधी के साथ किए कदमताल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget