एक्सप्लोरर

Rajsthan Weather Update: जीरो से नीचे गया राजस्थान के कई शहरों का तापमान, जानें कब तक रहेगा ये हाल

Rajasthan Weather: राजस्थान में ठंड का कहर जारी है, जिससे लोग बेहाल हैं. फतेहपुर का पारा अब भी शून्य से नीचे बना हुआ है. बीकानेर और सीकर का तापमान भी एक पर बना हुआ है. शीतलहर का प्रकोप कुछ बना रहेगा. 

Rajasthan Weather News: राजस्थान के कई जिलों के लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं. यहां के लोगों पर सर्दी का सितम कुछ अधिक ही कहर बरपा रहा है. शुक्रवार को राज्य के बीकानेर और सीकर जैसे शहरों का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं फतेहपुर का तापमान 0.7 दर्ज किया गया. इससे लोगों के साथ-साथ पशु-पक्षी भी बेहाल हैं. 

इधर, मौसम विभाग की मानें तो आठ जनवरी के बाद राज्य में जारी शीतलहर और कोहरे से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. कल भी शीतलहर का प्रकोप कुछ ऐसा ही रहेगा. भीषण ठंड से किसान भी परेशान हैं. खेतों में खड़ी फसलों पर बुरा असर पड़ रहा है. फसलों पर बर्फ जैसी परत जम जा रही है.

स्कूलों की छुट्टी पर विचार
भीलवाड़ा का न्यूनतम तापमान भी 1.4 पर बना हुआ है. यहां लगातार तीन दिनों से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है. जिला प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है. अन्य जिलों के स्कूलों में भी छुट्टी करने पर विचार चल रहा है. लोग ठंड से बेहाल नजर आ रहे हैं.

सूबे में बीकानेर ओर सीकर के अलावा चूरू का न्यूनतम तापमान 1.0, फतेहपुर का 0.7, अंता, बारा का 1.1 डिग्री सेल्सियस, नागौर का 1.7, बनस्थली का 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इधर, जयपुर, पिलानी और कोटा में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 4.7, उदयपुर में 5.8, जोधपुर में 6.5, जैसलमेर में 6.2, अजमेर में 4.4 और बाड़मेर में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

शुक्रवार को ठंड से थोड़ी राहत
मालूम हो कि शुक्रवार को चूरू के लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली, क्योंकि तीन दिन बाद पारा माइनस से प्लस की ओर मुखातिब हुआ. शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. बहरहाल सूबे के लगभग सभी इलाकों में ठंड का कहर जारी है. इससे लोग बेहाल हैं. सड़कों पर वाहनों का चलना भी काफी कम हो गया है. धुंध से भी लोगों को भारी परेशानी हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की अजमेर सेंट्रल जेल में बिगड़ी तबीयत, भूख हड़ताल पर था सचिन
लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की अजमेर सेंट्रल जेल में बिगड़ी तबीयत, भूख हड़ताल पर था सचिन
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
झुंझुनूं: गला रेतकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, युवक ने फिर खुद भी लगाई फांसी
झुंझुनूं: गला रेतकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, युवक ने फिर खुद भी लगाई फांसी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget