एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather: बढ़ती गर्मी के बीच आज से मौसम में होगा बड़ा बदलाव, सर्द हवाओं से फिर गिरेगा पारा

Rajasthan Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी का असर राज्य में दिखेगा और ठंडी हवाओं की वजह से तापमान गिरेगा. सोमवार को ज्यादातर जिलों में आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी.

Rajasthan Weather News: राजस्थान में फरवरी महीने के दूसरे सप्ताह में ही मार्च जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है. राज्य में तेज धूप की वजह से दिन में गर्मी सताने लगी है. पारा लगातार बढ़ता जा रहा है. ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है और अधिकतम तापमान भी बढ़ा है. वहीं 13-14 फरवरी से मौसम बदलने के आसार हैं और सर्द हवाएं चल सकती हैं.

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राज्य में पारा 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. इसके बाद 17-18 फरवरी से एकबार फिर से तापमान बढ़ने लगेगा. कल यानी रविवार को पूरे राज्य में मौसम सामान्य रहा और कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला. मंगलवार से न्यूनतम तपमान में गिरावट आएगी और एक बार फिर से हल्की सर्दी का एहसास होगा. 

राजधानी जयपुर समेत राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है. हालांकि शाम और सुबह के समय ज्यादा गर्मी नहीं लग रही है और मौसम सुहावना रह रहा है, लेकिन दिन में तेज धूप निकल रही है. पहाड़ों पर बर्फबारी का असर भी राज्य में दिखेगा और ठंडी हवाओं की वजह से तापमान गिरेगा. सोमवार को राज्य के ज्यादातर जिलों में आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी. वहीं मौसम में बदलाव की वजह से कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है. डॉक्टर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं. 

कहां कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक आज अजमेर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा और आसमान साफ रहेगा. ब्यावर में आज न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री और अधिकतम 24.9 डिग्री रहेगा और आमतौर पर आसमान साफ रहेगा. चूरू में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम 25 रहेगा और आसमान साफ रहेगा. दौसा में आज न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री और अधिकतम 26.2 रहेगा और तेज धूप निकलेगी. जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री जबकि अधिकतम 27 डिग्री रहेगा और आसमान साफ रहेगा. जोधपुर में भी न्यूनतम तापमान 11 डिग्री जबकि अधिकतम 27 डिग्री रहेगा और आसमान साफ रहेगा. उदयपुर में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री जबकि अधिकतम 28 डिग्री रहेगा और आसमान साफ रहेगा.

Kota News: मंत्री शांति धारीवाल बोले- एक बहुत बड़ी बीमारी बन चुका है RIICO, कोटा के विकास पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget