एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के कई जिलों में यातायात प्रभावित, 15 जुलाई से क्या फिर से होगी भारी बारिश?

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान की राजधानी जयपुर में बारिश इतनी हुई कि शहर के कई क्षेत्र की सड़कें पानी में डूबी रही. सोमवार दोपहर बाद से थोड़ी राहत मिली है.

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में रविवार से भारी बारिश हो रही है. हालांकि सोमवार दोपहर बाद थोड़ी राहत मिली है फिर भी कई जगहों पर पानी लगा हुआ है. ऐसे में कई जिलों में यातायात भी प्रभावित हुआ है. राजस्थान (Rajasthan Rain Alert ) की राजधानी जयपुर में बारिश इतनी हुई कि शहर के कई क्षेत्र की सड़कें पानी में डूबी रही. जगतपुरा, बजाजनगर, गांधी नगर, ज्योतिनगर, मालवीयनगर और मॉडल टाउन में सुबह से तेज बारिश हुई है.

मौसम विभाग जयपुर की मानें तो वर्तमान में पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है जो सतह से 4.5 km तक विस्तृत है. मानसून ट्रफ लाईन आज जैसलमेर, अजमेर से होकर उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है. इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ वायुमंडल के ऊपरी स्तरों में पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर अवस्थित है. जिसका असर बना हुआ है. ग्रामीण क्षेत्रों में चौमूं और बगरू में भी इसका असर रहा है. वहां पर भी तेज बारिश हुई है.

पूर्वी राजस्थान में और होगी बारिश 

मौसम विभाग ने जो अलर्ट जारी किया है, उसमें पूर्वी राजस्थान में 12 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना बताई गई है. उसके बाद  14-15 जुलाई से फिर मानसून सक्रिय होने से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसलिए इन जिलों में प्रशासन भी अलर्ट है. आज की बारिश के बाद हालात थोड़े बिगड़ सकते हैं. अमूमन यह स्थिति बारिश के दिनों में नहीं रहा करती थी. 

जोधपुर और बीकानेर भी प्रभावित  

राजस्थान के पश्चिम में जोधपुर, बीकानेर संभाग में आगामी 24 घंटों तक मानसून सक्रिय रहने तत्पश्चात बारिश की गतिविधियों में कमी होने की सम्भावना है. बीकानेर संभाग में 15 जुलाई से पुनः मानसून सक्रिय होने से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, अजमेर व कोटा संभाग के जिलों में आगामी दो-तीन दिन मानसून सक्रिय रहने व अधिकांश भागों में हल्के से मध्यम बारिश व कहीं कहीं भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Elections: कोटा में मतदाताओं को जागरूक करने की अनूठी कोशिश, कठपुतलियां बता रहीं वोटर्स लिस्ट में नाम जोड़ने के तरीके

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget