एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के कई जिलों में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी, मौसम विभाग ने जताई ये संभावना

Rajasthan Weather Upadate: राजस्थान के कई जिलों में तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव देखा जा सकता है.

Rajasthan Ka Mausam:  नए साल (New Year) शुरु होने से पहले राजस्थान (Rajasthan) में सर्दी का सितम बढ़ गया है. राज्य में कई जगहों पर शुक्रवार रात पारा पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया, तापमान में गिरावट से प्रदेश ठिठुरन बढ़ गई है. वहीं बीती रात चूरू (Churu) प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

राजस्थान के जिलों में ठंड का ये है हाल

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार रात पिलानी में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 3.2 डिग्री सेल्सियस, सिरोही में 4.2 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 4.4 डिग्री सेल्सियस, करौली और सीकर में 4.5 डिग्री सेल्सियस, संगरिया में 5.5 डिग्री, गंगानगर में 6.3 डिग्री, जैसलमेर में 6.8 डिग्री और फलोदी में 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया. राजस्थान के सबसे प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पाट में से एक माउंट आबू हिल स्टेशन में पारा लगातार दूसरे दिन जीरो डिग्री दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने इन जगहों के लिए जारी की शीतलहर की संभावना, बढ़ सकती है ठंड

विभाग के मुताबिक, गंगानगर में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान घटकर 15.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. वहीं, राजधानी जयपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह राजस्थान के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा. मौसम विज्ञानियों ने गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू और सीकर में अगले कुछ दिन शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है.

जयपुर मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से उत्तरी हवाएं मैदानी इलाकों में पहुंचने लगेंगी. जिससे नए साल के मौके पर तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, इससे पूरे प्रदेश में ठंड के साथ ठिठुरन बढ़ जाएगी.

कोहरे के कारण के विजिबिलिटी में आई गिरावट

पूरे राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है. प्रदेश के झुंझुनूं, सीकर, अलवर, नागौर, गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू सहित कई जिलों में सुबह कोहरे की मोटी परत छाई रही, जिससे विजिबिलिटी में गिरावट देखी गई. इससे लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें:

Politics Over Paper Leak: किरोड़ी लाल मीणा ने की पेपर लीक की CBI जांच की मांग, CM गहलोत पर लगाए ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget