एक्सप्लोरर

Rajasthan में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बारां-झालावाड़ राजमार्ग बंद, IMD का अलर्ट जारी

Rajasthan Rains Updates: राजस्थान में मानसून के चलते कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. इस बीच लगातार बारिश से जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. IMD ने बारिश का दौर जारी रहने की चेतावनी दी है.

राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में मानसून सक्रिय होने से कई जिलों में बारिश देखने को मिल रही है. इसके बाद बीते 24 घंटे में कोटा, बूंदी, झालावाड़ में भारी बारिश हुई. मौसम केंद्र के अनुसार राजस्थान में अभी बारिश का दौर जारी रहने वाला है. कई जिलों में लगातार भारी बारिश के कारण जलभराव एवं बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं.

राज्य की कई नदियां उफान पर हैं और पानी निकालने के लिए बांधों के गेट खोलने पड़े हैं. कई जगह हाे रही लगातार बारिश से सबसे अधिक प्रभावित जिलों में कोटा, बूंदी, झालावाड़, धौलपुर एवं टोंक शामिल हैं. कई बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण निचले इलाकों में बसे गांव जलमग्न हो गए हैं.

परवन नदी उफान पर होने के कारण बारां-झालावाड़ राजमार्ग बंद

इसी तरह परवन नदी के उफान पर होने के कारण बारां-झालावाड़ राजमार्ग भी बंद है. झालावाड़ में भवानीमंडी के कई गांव रेवा नदी के उफान पर होने के कारण जलमग्न हो गए हैं. झालावाड़ के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ट्रैक्टर पर सवार होकर प्रभावित इलाकों में पहुंचे.

इस बीच भारी बारिश के कारण बूंदी, उदयपुर और दौसा में हुए हादसों में स्कूल, घर और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं. उदयपुर के कोटड़ा की पीपला ग्राम पंचायत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के दो कमरे सोमवार रात ढह गए.

बीते 24 घंटे में कई जगह हल्की से भारी बारिश दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले चौबीस घंटे में कई जगह हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई. सर्वाधिक बारिश अटरू (बारां) में (109.0 मिलीमीटर) दर्ज की गई.

इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान गंगानगर में (40.3 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया. मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार मंगलवार को दक्षिण-पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भारी, अतिभारी और कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है.

वहीं बुधवार और बृहस्पतिवार को भरतपुर, जयपुर एवं अजमेर संभाग में कहीं-कहीं भारी और अतिभारी बारिश होने तथा बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है. बीकानेर, अजमेर, जयपुर एवं भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर एक अगस्त को जारी रहने की संभावना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget