एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather Update: नल से पानी की जगह निकल रही बर्फ, सर्दी के सितम से जनजीवन प्रभावित

Rajasthan Weather Report: मौसम विभाग के मुताबिक आगामी चार-पांच दिन राज्य में मौसम शुष्क रहेगा. कुछ स्थानों पर आगामी 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में इन दिनों सर्दी का सितम जारी है. शीत ऋतु (Winter Season) के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे है. सीकर में तो स्थिति यह है कि नल से पानी की जगह बर्फ निकल रहा है. बर्तनों में रखा पानी भी जम रहा है. खेतों में फसलों के लिए सिंचाई का पानी भी बर्फ बनकर निकल रहा है. ऐसे में सिंचाई के अभाव में फसलें प्रभावित हो रही है. हाड़ कंपकंपा देने वाली ठंड के आगे लोग बेबस हैं. सीकर में रविवार सुबह का न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यहां बीते दो हफ्ते में पारा 7 बार जमाव बिंदु से नीचे गया है.

सितम ढहा रही सर्दी
प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे और शीतलहर (Cold Wave) के बीच कड़ाके की सर्दी सितम ढहा रही है. नश्तर की तरह चुभती हवाओं के कारण लोग घरों में ही दुबके हैं. सड़कों पर राहगीर और वाहन चालक गर्म कपड़ों में ढके दिख रहे हैं. बर्फीली हवाएं चलने के कारण धूप भी बेअसर हो रही है. सर्दी से बचाव के लिए दोपहर के वक्त भी लोग अलाव ताप रहे हैं. माइनस में लुढ़के पारे ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है.

कुछ दिन मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विभाग के मुताबिक आगामी चार-पांच दिन राज्य में मौसम शुष्क रहेगा. न्यूनतम तापमान में कुछ स्थानों पर आगामी 48 घंटों के दौरान हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है. राज्य के उत्तरी भागों में घना कोहरा छाने की संभावना भी जताई है. वहीं शनिवार को बीकानेर, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में घना कोहरा छाया रहा. चूरू में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री, पिलानी में 0.6, सीकर में 1.0, बीकानेर में 2.0 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया. जोधपुर, उदयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan: सतीश पूनियां का गहलोत सरकार पर हमला, बोले- '55 साल तक कांग्रेस ने आदिवासी की झोपड़ी पर लट्‌टू तक नहीं दिया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget