एक्सप्लोरर

Jalore Weather: जालौर में भीषण गर्मी का कहर जारी, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Jalore Weather Update: कृषि मौसम विशेषज्ञ आनंद कुमार शर्मा के अनुसार मौसम में आंशिक बदलाव संभव है, लेकिन उसके बावजूद भी हीट वेब का असर जारी रहने का अनुमान है. अभी गर्मी से राहत संभव नजर नहीं आ रही है.

Jalore Weather News: राजस्थान में लगातार भीषण गर्मी का कहर जारी है. तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है. ऐसे में जालौर में भी गर्मी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं. रविवार (19 मई) को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा. वहीं सोमवार को भी भीषण गर्मी का दौर जारी रहा. रविवार को तापमान 46.5 डिग्री दर्ज किया गया. इससे पहले पिछले दो दिनों में दिन का तापमन 46.2 डिग्री दर्ज किया गया. 

वहीं सोमवार को भी तापमान करीब 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शहर में तेज गर्मी की वजह से दोहपर में लोग घरों में दुबके रहे और बाजार सुनसान रही. जबकि शाम ढलने के साथ आजालौरसमान में बादलों की आवाजाही से गर्मी से थोड़ी राहत जरुर मिली, लेकिन उसके बावजूद शाम को भी गर्म हवाओं के थपेड़ों ने बेहाल किया. इधर शनिवार की रात को तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि शुक्रवार रात का तापमान 30.8 डिग्री था.

बारां में दर्ज किया सर्वाधिक पारा 
जालौर प्रदेश का चौथा सबसे गर्म शहर रहा. सर्वाधिक तापमान 46.7 डिग्री गंगानगर और बारां में दर्ज किया गया. वहीं जालौर और धौलपुर में 46.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. कृषि मौसम विशेषज्ञ आनंद कुमार शर्मा के अनुसार मौसम में आंशिक बदलाव संभव है, लेकिन उसके बावजूद भी हीट वेब का असर जारी रहने का अनुमान है. ऐसे में आगामी दिनों में भी गर्मी से राहत संभव नजर नहीं आ रही.

जालौर में सोमवार को भी भंयकर गर्मी का दौर जारी रहा. सुबह से ही सूरज की किरणें लोगों को चुभने लगी. इन दिनों भंयकर गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है. दोपहर बाद आसमान में बादल छा जाने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली. दोपहर बाद हवा का दौर भी जारी रहा. वहीं जिला कलेक्टर पूजा पार्थ की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई. जिसमें उन्होंने जिले में गर्मी को देखते हुए मनरेगा कार्यस्थलों पर मजदूरों के लिए उचित छाया, पेयजल और चिकित्सा व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के संबंध में निर्देश दिए. 

इसके साथ ही सुचारू पेयजल और विद्युत आपूर्ति को लेकर विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया. बैठक में जिला कलेक्टर पूजा पार्थ ने अस्पतालों में हीट वेब को लेकर प्रबंधन और बॉयोमेडिकल वेस्ट के नियमानुसार शत-प्रतिशत निस्तारण करने के निर्देश दिए. उन्होंने मौसम विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर जिले में 24 मई तक सीवियर हीट वेब की संभावनाओं को देखते हुए मेडिकल विभाग सहित अन्य विभागों को आवश्यक प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

बैठक में इन विषयों पर भी हुई चर्चा
बैठक में जिला कलेक्टर ने आवारा पशुओं की धरपकड़ करने के साथ ही मानसून पूर्व नालों और सीवरेज की साफ-सफाई करवाने के लिए नगर परिषद जालौर के अधिकारियों को निर्देशित किया. उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ नियमानुसार चालान कार्रवाई किये जाने की बात कही. जिला कलेक्टर ने जिला परिषद, शिक्षा, सहकारिता, वन, सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग, श्रम कल्याण और सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों की विस्तार से समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवचरण मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिदंबरा परमार, डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता पी.एस.राठौड़, सार्वजनिक निर्माण विभाग के एसई चतुर्भज खुरवाल, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता आर.सी.मीना, सीएमएचओ डॉ. रमाशंकर भारती, पीएमओ डॉ. पूनम टांक, जिला रसद अधिकारी आलोक जेरवार, महिला और बाल विकास विभाग के उप निदेशक अशोक विश्नोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे. 

(हीरालाल भाटी की रिपोर्ट)

उदयपुर की बेटी को विज्ञान में मिले 99%, पिता की तरह न्याय के क्षेत्र में जाने का है सपना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget