एक्सप्लोरर

राजस्थान में आ गए बारिश वाले दिन! ओले भी पड़ सकते हैं, 21 जिलों में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

Rajasthan Rain Alert: भीषण गर्मी से जूझ रहे राजस्थान के लोगों को आज से मौसम में बदलाव की उम्मीद है. राज्य के 21 जिलों में धूल भरी आंधी, ओले गिरने और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Rajasthan Weather Today: भीषण गर्मी से जूझ रहे राजस्थान के लोगों को आज (गुरुवार, 1 मई) से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने राज्य में आज से मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद जताई है. आज से राजस्थान के 21 जिलों में धूल भरी आंधी चलने, ओले गिरने और बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने आठ जिलों के लिए ऑरेंज और 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. 

उम्मीद जताई जा रही है कि इन 21 जिलों के अलावा राज्य के बाकी हिस्सों में भी गर्मी से जूझ रहे लोगों को मौसम के इस बदले हुए मिजाज से राहत मिलेगी. राजस्थान के तमाम हिस्सों में आज से चार दिनों तक 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने की आशंका जताई गई है. राजस्थान के ज्यादातर हिस्से पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में थे. कई जिलों में तापमान 46 डिग्री का आंकड़ा पार कर गया था. 

गर्मी से राजस्थान का था हाल बेहाल
जैसलमेर और बाड़मेर समेत कई जिलों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही थी और आसमान से आग बरस रही थी. इससे जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा था. कई जिलों में स्कूलों का समय बदल दिया गया था. हालांकि, मौसम विभाग की आशंका के चलते कई जिलों में प्रशासन को मुस्तैद रहने को कहा गया है. लोगों को किसी तरह की परेशानी होने पर उनकी मदद के निर्देश दिए गए हैं.

चार दिन तक मौसम हो सकता है सुहावना
राजस्थान में मौसम के बदले हुए मिजाज का असर चार दिनों तक देखने को मिल सकता है. चार मई तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है. मौसम के इस बदले हुए मिजाज से जबरदस्त गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है. हालांकि डर इस बात का है कि कहीं गर्मी से राहत का यह अलर्ट किसी मुसीबत का सबब न बन जाए.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget