एक्सप्लोरर

राजस्थान के कई जिलों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट, जानिए अपने शहर का हाल

Rajasthan Weather News: राजस्थान में मौसम तेजी से बदल रहा है. कुछ जगहों पर बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्य कोहरा छाए रहने की संभावना है.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम तेजी से बदल रहा है. कहीं-कहीं तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिली है. कुछ जगहों पर बारिश भी हुई है. राज्य में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है. सबसे अधिक तापमान डूंगरपुर (AWS) में 29.4 डिग्री सेल्सियस और निम्नतम न्यूनतम तापमान फतेहपुर (AWS) सीकर में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य में सर्वाधिक वर्षा भरतपुर में 17 mm दर्ज की गई है. राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आद्रता की औसत मात्रा 55 से 95 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई है. मौसम विभाग जयपुर के निदेशक डॉ. राधेश्याम शर्मा के अनुसार अभी मौसम में तेजी से बदलाव होगा. इसके बाद कुछ स्थिति स्पष्ट हो पाएंगी.

उत्तरी हवाओं का दिखेगा असर

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में आगामी एक सप्ताह के दौरान मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की प्रबल संभावना है. उत्तरी हवाओं के प्रभाव से आगामी दो-तीन दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है. आगामी दो दिनों के दौरान राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्य कोहरा छाए रहने की भी संभावना है. इन क्षेत्रों में बारिश भी हो चुकी है. हालांकि कोहरे और बारिश का कोई बड़ा असर देखने को नहीं मिली है.

पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी की जिलेवार हालत

पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां में 27 जनवरी तक कोई चेतावनी नहीं है. भरतपुर, कारौली, धौलपुर में घने कोहरे की चेतावनी है. वहीं, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डुंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर में अगले एक हफ्ते तक मौसम साफ रहेगा. वही, पस्चिमी राजस्थान में बाड़मेर, बीकानेर में मौसम साफ़ रहेगा. यहां के लिए कोई चेतावनी नहीं है. 

इसे भी पढ़ें: 'मैंने सोचा भी नहीं था कि मेरा पति...', जयपुर की मुस्कान ने सुसाइड से पहले सुनाई प्यार, शादी और प्रताड़ना की कहानी

 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget