एक्सप्लोरर

राजस्थान में अभी नहीं मिलेगी बारिश से राहत, पूरे सप्ताह कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट

Weather Update: राजस्थान के कुछ हिस्सों मेें बारिश से मौसम सुहाना हो गया है. मौसम विभाग केंद्र के मुताबिक अभी पूरे सप्ताह बरसात होने का अनुमान है.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के कुछ हिस्सों में जमकर बादल बरस रहे हैं. बीते 24 घंटे में उदयपुर, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिले में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है. जगह जगह जल जमाव की समस्या पैदा हो गयी है. सुबह स्कूली बच्चों और दफ्तर जाने वालों को पानी के बीच से गुजरकर जाना पड़ा.

कर्मचारी जल निकासी की व्यवस्था करने मेंं जुटे नजर आये. राजस्थान में बारिश से अभी लोगों को राहत मिलने के फिलहाल आसार नहीं हैं. मौसम केंद्र का अनुमान है कि राज्य में इस सप्ताह मानसून सक्रिय रहेगा.

मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक का आंकड़ा मौसम केंद्र ने जारी किया है. बीते 24 घंटे में बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ बारिश हुई. बारिश से पश्चिमी राजस्थान का कुछ हिस्सा और पूर्वी राजस्थान के कई स्थान प्रभावित हुए. इस दौरान उदयपुर, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई. सबसे अधिक 115 मिलीमीटर वर्षा बांसवाड़ा के भूंगड़ा में हुई.

इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम का हाल?

इसके अलावा, बांसवाड़ा के ही सजनगढ़ में 101 मिलीमीटर, केसरपुरा में 70 मिलीमीटर, डूंगर के देवल में 101 मिलीमीटरव गणेशपुर में 74 मिलीमीटर और उदयपुर के ऋषभदेव में 102 मिलीमीटर बारिष रिकॉर्ड की गयी. इसी दौरान गंगानगर, सिरोही, सीकर राजसमंद, जालोर, झालावाड़ और नागौर में हल्के से मध्यम दर्जे की बरसात हुई. मौसम केंद्र ने बताया कि राज्य के कई इलाकों में अभी कुछ दिन और बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. 

ये भी पढ़ें-

जयपुर में अब घर बनाना हुआ महंगा! 7 साल बाद JDA ने बढ़ाए जमीन के रेट, ये है सबसे महंगा एरिया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जयपुर में जश्न, शहीद स्मारक पर फिल्मी गानों पर थिरके युवा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जयपुर में जश्न, शहीद स्मारक पर फिल्मी गानों पर थिरके युवा
'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget