एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather: राजस्थान में तीन फरवरी के बाद इन क्षेत्रों में होगी बारिश, कहां कितना गिरा पारा?

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पिछले दो सप्ताह से मौसम बदला हुआ है. सर्वाधिक बारिश हनुमानगढ़ में 5 मिमी दर्ज हुई है. राज्य के उत्तरी भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है.

Rajasthan Weather forecast: राजस्थान में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है. यहां पर तापमान में बढ़ोत्तरी भी हुई है. मगर, आज कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हुई है. पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिखने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरु व झुन्झनू जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई है. 

सर्वाधिक बारिश हनुमानगढ़ में 5 मिमी दर्ज हुई है. राज्य के उत्तरी भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है. शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा 3-4 फरवरी को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ हलके से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है.

प्रदेश में यहां हुई बारिश 
पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं पर बारिश हुई है. हनुमानगढ़, सरदारशहर, अनूपगढ़, तारानगर, पीलीबंगा, रावतसर और चुरुं में बारिश हुई है. वहीँ पूर्वी राजस्थान के सीकर के रामगढ़ में बारिश हुई है. इन जगहों पर बारिश बेहद हल्की हुई है. आज जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. कल और परसों मौसम शुष्क रहेगा. तीन और चार फरवरी को बारिश की पूरी संभावना है. इस मौसम में बारिश का किसानों को भी इंतजार था, मगर अब ये देर से आ रही है. इससे फसलों को कोई ज्यादा फायदा नहीं होने वाला है. जयपुर मौसम विभाग के निदेशक डॉ राधे श्याम शर्मा का कहना है कि अभी मौसम में तेजी से बदलाव दिखेगा. 

क्या रहेगा तापमान का ग्राफ 
अजमेर में अधिकतम तापमान 25.3 और न्यूनतम 14.4, भीलवाड़ा 26.9 और न्यूनतम 12. 4 तापमान रहा. इसी तरह से अलवर, जयपुर, पिलानी, सीकर, कोटा, बूंदी, चित्तौडगढ, डबोक, बाड़मेर आदि जिलों में तामपान में बड़ा बदलाव देखा गया है. जैसलमेर, जोधपुर, फलौदी, बीकानेर, चुरुं, श्रीगंगानगर, टोंक, करौली, बांसवाड़ा और सिरोही में तापमान का कुछ ऐसा ही ग्राफ रहा है. वहीँ दूसरी तरफ पांच और छह फरवरी को आसमान साफ़ रहेगा. फरवरी के दूसरे सप्ताह से पूरी तरह यहां मौसम बदल जाएगा.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, महेश जोशी को बनाया भरतपुर सीट के लिए प्रभारी

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget