एक्सप्लोरर

Rajasthan: उदयपुर में गर्मियों में भी लबालब हो जाती हैं फतहसागर और पिछोला झीलें, जानें इसके पीछे छुपा राज

Rajasthan Water Crisis: उदयपुर शहर की फतहसागर और पिछोला झीलें बारिश के दिनों में ही नहीं गर्मियों में भी लबालब भर जाती हैं. जानिए महाराणाओं के दौर में बनीं इन झीलों में पानी के पीछे राज क्या है.  

Udaipur News: गर्मियों ने दस्तक दे दी है. इस मौसम में सभी के मन में एक ही चिंता रहती है और वह है पानी. ऐसा इस वजह से क्योंकि गर्मियों में तालाब, नदी, कुएं, झीलें सहित अन्य जलाशय सूख जाते हैं. इससे कई शहरों और गांवों में पानी की किल्लत हो जाती है. ऐसे में उदयपुर एक ऐसा शहर है जहां की झीलें बारिश में तो लबालब होती ही हैं लेकिन सूखने और पेयजल की आपूर्ति से खाली होने के बाद गर्मियों में फिर से लबालब हो जाती हैं. जहां हर जलाशय को पानी के लिए बारिश का इंतजार रहता है, वहीं उदयपुर की झीलें बारिश के बिना गर्मियों में भी भर जाती हैं. इससे यहां पूरे साल पर्यटकों का पगफेरा रहता है. 

शहर के बीच में हैं फतहसागर और पिछोला झील
उदयपुर शहर के बीच दो झीलें है, फतहसागर और पिछोला. दोनों ही अपनी सुंदरता के लिए विश्व मे प्रसिद्ध हैं. ये पर्यटकों के लिए तो आकर्षक हैं ही, इसके साथ शहर की बड़ी आबादी को पेयजल भी देती हैं. इससे उदयपुर शहर को पानी की किल्लत नहीं होती है. अब आते हैं इसके भरे रहने के पीछे कारण पर. दरअसल उदयपुर में जो जलाशय हैं वे महाराणाओं की देन हैं.

यहां पर  वाटर मैनेजमेंट सिस्टम काफी शानदार है. जिसमें बूंद-बूंद पानी स्टोर होता है. बारिश के समय उदयपुर के पास की पहाड़ियों का पानी रिसते हुए नहरों के माध्यम से फतहसागर और पिछोला झील में पहुंचता है. इसके अलावा यही पानी पहाड़ों के बीच मे बने अलसिगढ़, मानसीवाकल, आकोदड़ा जैसे बड़े बांधों में भी स्टोर हो जाता है.

बारिश में तो वर्षा जल से दोनों झीलें भर जाती हैं लेकिन गर्मियों में पहाड़ों के बीच बने बांधों में बारिश के समय स्टोर किया हुआ पानी नहरों के माध्यम से छोड़ा जाता है, जिससे ये झीलें लबालब हो जाती हैं. इसलिए उदयपुर की झीलों में हर महीने में पानी रहता है.

11 फीट की पिछोला भरी है, अब 15 दिन बाद फतहसागर को भरेंगे
जल संसाधन विभाग के एईएन निर्मल मेघवाल ने बताया कि 11 फीट भराव क्षमता वाली पिछोला झील को भर दिया गया है, वह अब सिर्फ 3 इंच खाली है. अभी पिछोला से फतहसागर को भरा जाएगा. फिलहाल फतहसागर झील के मध्य स्थित नेहरू गार्डन में अभी सौंदर्यीकरण- जीर्णोद्धार का काम चल रहा है.

इसके चलते अगले 15 दिन तक पीछोला से फतहसागर झील में पानी नहीं छोड़ा जाएगा. 13 फीट की क्षमता वाली फतहसागर में अभी 7 फीट 6 इंच पानी है. ऐसे में आकोदड़ा बांध के गेट बंद कर आवक रोक दिया गया है. जैसे ही सौंदर्यीकरण का काम पूरा होगा, आकोदड़ा से पानी छोड़ दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें : Rajasthan-MP Weather Today: मध्य प्रदेश और राजस्थान में बारिश के बाद अब सताएगी गर्मी, जानें आज कहां के लिए है IMD का अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
आदिवासियों की शहादत का प्रतीक मानगढ़ धाम फिर चर्चा में, राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग
आदिवासियों की शहादत का प्रतीक मानगढ़ धाम फिर चर्चा में, राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget