एक्सप्लोरर

Rajasthan: विधानसभा में जोरदार हंगामा, पूनियां ने कहा- 'मदन नहीं तो सदन नहीं, डोटासरा ने किया पलटवार, 'जाना है तो जाओ'

Rajasthan Vidhan Sabha: राजस्थान विधानसभा में बुधवार को मदन दिलावर के निलंबन का जोरदार विरोध किया गया. इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर हंगामा होने लगा.

Rajasthan Vidhan Sabha: राजस्थान विधानसभा का सत्र बुधवार को शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ (rajendra rathore) ने रामगंजमंडी विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक मदन दिलावर (madan dilawar) के निलंबन का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि जिस तरीके से विधायक मदन दिलावर का निलंबन हुआ है वो ठीक नहीं है. इसके साथ ही उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां (satish poonia ) ने कहा-मदन नहीं तो सदन नहीं.

इसके साथ अनिता भदेल ने भी मदन दिलावर के बहाल करने की मांग करने लगीं. इसमें चौमूं के विधायक रामलाल शर्मा भी शामिल हो गए. हंगामा, बढ़ने लगा. बीजेपी के विधायक लगातार हंगामा करने लगे. इसपर विधान सभा अध्यक्ष सीपी जोशी अपनी सीट से खड़े होकर सदस्यों को शांत होने का निर्देश देने लगे. अध्यक्ष ने रामलाल शर्मा और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को नाम लेकर बोलना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि अगर आप लोग राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही के गौरवपूर्व परम्परा का निर्वहन नहीं करना चाहते हैं, तो बताइये. इसके बाद थोड़ी देर के लिए शांति हुई. 

गोविंद सिंह डोटासरा ने किया पलटवार 

इस दौरान विधानसभा में कांग्रेस के विधायक और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि अगर आप लोग (बीजेपी) जाना चाहते हैं तो जाइये. ऐसे सदन नहीं चलेगा. इस पर जोरदार हंगामा होने लगा. दोनों तरफ से हंगामा तेज हो गया. अध्यक्ष सीपी जोशी ने विधायकों को नाम लेकर बोलना शुरू कर दिया. उसके बाद तब सदन में प्रश्न काल के लिए कार्यवाही चली. 

क्यों हुए थे मदन निलंबित ? 

बीजेपी के वरिष्ठ विधायक मदन दिलावर को पिछले दिनों सदन से निलंबित किया गया था. क्योंकि, लाल डायरी के मामले में सदन में बड़ा हंगामा हुआ था. जिसमें संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने बताया था कि शून्यकाल के दौरान विधायक राजेंद्र गुढा उनके सामने का माइक मरोड़ा और हमले का प्रयास किया. इसी दौरान कांग्रेस विधायक रफीक खान और अन्य सदस्य बीच बचाव के लिए आ गए थे. उसी दौरान धारीवाल ने बताया था कि मदन दिलावर अपनी आदत से मजबूर हैं. उन्हें कोई पहली बार निलंबित नहीं किया गया है, दिलावर आसन की परवाह नहीं करते. इसलिए उन्हें निलंबित किया गया था. 

इसे भी पढ़ें: Bharatpur Crime News: घर के पीछे से रास्ता निकालने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget