एक्सप्लोरर

Rajasthan: पृथ्वीराज चौहान के नाम से चलेगी ट्रेन, अजमेर में होगा वंदे भारत का मेंटेनेंस, रेल मंत्री का एलान

रेल मंत्री ने अजमेर रेलवे स्टेशन व लोको कारखाने का निरीक्षण किया. यहां भाप का इंजन देखकर रेल अधिकारियों से जानकारी ली.

Ashwini Vaishnaw in Ajmer: वंदे भारत ट्रेन के मेंटिनेंस का काम अब राजस्थान के अजमेर शहर में होगा. मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर आए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने अजमेर के लोको कारखाने का निरीक्षण करने के बाद यह फैसला किया. उम्मीद है कि आगामी मई-जून तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) का जुड़ाव अजमेर से होगा. ऐसा होने पर यहां की जनता को ट्रेन की सुविधा मिलेगी. रेल मंत्री ने एक ट्रेन हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान के नाम से चलाने का एलान भी किया.

भाप इंजन देखकर जताई खुशी
रेल मंत्री ने अजमेर रेलवे स्टेशन व लोको कारखाने का निरीक्षण किया. यहां भाप का इंजन देखकर रेल अधिकारियों से जानकारी ली. अधिकारियों ने बताया कि यह भाप इंजन वर्ष 1873 में अजमेर लाए थे. गंगा केनाल के निर्माण कार्य में यह इंजन काम लिया था. वर्ष 1879 में इंडियन स्टेट रेलवे ने राजपूताना स्टेट रेलवे को यह इंजन सौंपा था. वर्ष 1885 में यह लोको कैरिज एंड वैगन विभाग की संपत्ति बना. इस लोको ने लगभग 100 वर्ष शंटिंग का कार्य किया.

100 से ज्यादा गाड़ियों की होती है मरम्मत
अजमेर के लोको कारखाने में 125 मालगाड़ियों के वैगन, 83 कोच, 12 डीजल इंजन, 9 पावर वैगन, 26 डेमू की मरम्मत का काम किया जा रहा है. अब यहां वंदे भारत ट्रेन की मरम्मत भी की जाएगी. कारखाने का काम देखने के बाद रेल मंत्री ने अजमेर की वर्कशॉप का गौरव बनाए रखने के लिए सभी को बधाई दी. उन्होंने कहा कि देश में 200 वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाए जाएंगे. इस सूची में अजमेर स्टेशन का नाम भी शामिल किया है.

ब्रह्मा मंदिर में किए दर्शन, पूजा पुष्कर सरोवर
रेल मंत्री ने पुष्कर (Pushkar) पहुंचकर जगतपिता ब्रह्मा मंदिर (Brahma Temple) में दर्शन किए. ब्रह्माजी की आरती और पूजन कर पुष्कर से मेड़ता रेल मार्ग का काम जल्द पूरा होने की कामना की. वैष्णव ने मंत्रोच्चार के बीच पुष्कर सरोवर की पूजा भी की. इस दौरान अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी (Bhagirath Choudhary) व अन्य अधिकारी भी उनके साथ रहे.

रोजगार मेले में दिए नियुक्ति पत्र
रेल मंत्री ने बतौर मुख्य अतिथि रोजगार मेले में शिरकत की. युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए. संबोधन में युवाओं से कहा कि जिंदगी की एक नई जर्नी शुरू हो गई है. बहुत उतार चढ़ाव आएंगे, क्या सही, क्या गलत, यह आंकलन करना होगा. रिस्क लें या नहीं, सोचना होगा. प्रलोभन भी मिलेंगे. एक मंत्र याद रखें, राष्ट्र प्रथम और सदैव प्रथम. इसी सोच के साथ आगे बढ़ें.

बीजेपी कार्यालय का किया अवलोकन
रेल मंत्री शहर बीजेपी कार्यालय का अवलोकन करने भी पहुंचे. यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार राजस्थान में रेलवे के लिए 682 करोड़ रुपए देती थी. इतने बडे़ प्रदेश के लिए यह राशि बहुत कम थी. वर्तमान भाजपा सरकार ने इस साल 7573 करोड़ रुपए दिए हैं.

ये भी पढ़ें

Rajasthan: गहलोत के मंत्री ने कलेक्टर को निकाला बाहर तो केंद्रीय मंत्री का फूटा गुस्सा, कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
Rajasthan News: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
Embed widget