एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: हार के बाद कांग्रेस में घमासान, वागड़ में जिलाध्यक्ष ने पार्टी नेताओं पर आरोप लगा दिया इस्तीफा

Rajasthan Election: डूंगरपुर के एससी विभाग के जिलाध्यक्ष ने प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा को अपना इस्तीफा दे दिया. जिलाध्यक्ष गौरव यादव ने अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं पर धमकी देने का आरोप लगाया है.

Rajasthan Election 2023 Result: राजस्थान में विधानसभा सभा चुनाव खत्म हो गए हैं, लेकिन अब तक पार्टियों में घमासान खत्म नहीं हुआ है. बीजेपी में मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसका घमासान चल रहा है, तो कांग्रेस पार्टी की हार के बाद पार्टी के नेता अपनों पर ही कई आरोप लगा रहे हैं. कांग्रेस पार्टी से जुड़ा एक ऐसा ही मामला डूंगरपुर में सामने आया है. यहां डूंगरपुर जिले के एससी विभाग के जिलाध्यक्ष ने प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा को और एससी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष को अपना इस्तीफा दे दिया है. बड़ी बात यह है कि इस्तीफा देने वाले एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गौरव यादव ने अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

दरअसल, एससी विभाग के जिलाध्यक्ष गौरव यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विधानाभा चुनाव में आसपुर विधानसभा से कांग्रेस ने राकेश रोत को अपना उम्मीदवार बनाया था. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, राकेश रोत को प्रत्याशी बनाने का फैसला पार्टी आलाकमान का था, लेकिन फिर भी हमारे लोगों ने बेवजह साजिश रची और दलाल, गद्दार जैसी बयानबाजी की. इन चीजों से हमारा कोई लेना देना नहीं है. आसपुर विधानसभा से 15 उम्मीदवार थे, पार्टी आलाकमान ने राकेश को टिकट दिया. हम सभी की जिम्मेदारी बनती थी कि आसपुर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाएं, लेकिन उन लोगों ने साजिश रची, जिससे हम असफल हुए.
 
वागड़ में 11 में से 5 सीटें जीती थी कांग्रेस
अब आए दिन आरोप लगाए जा रहे हैं. हमें धमकियां दी जा रही है, जिससे हमारा परिवार आहत है, दुखी है. ऐसी धमकियां आ रही है कि आज घर से बाहर निकले तो जान से मार दिए जाओगे. इसी वजह से मैंने पीसीसी प्रदेशाध्यक्ष और एससी प्रदेशाध्यक्ष को एससी जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. दरअसल, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की वागड़ में जीती सीटों की बात करें तो, बांसवाड़ा संभाग के तीन जिले बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ की 11 विधानसभा में कांग्रेस पार्टी ने पांच में जीत दर्ज की है. वहीं बीजेपी ने तीन और भारत आदिवासी पार्टी ने तीन सीटें जीती है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में महिला टीचर की बेशर्मी, 1000 रुपये गुमने पर छात्राओं से उतरवाए कपड़े, सस्पेंड
राजस्थान में महिला टीचर की बेशर्मी, 1000 रुपये गुमने पर छात्राओं से उतरवाए कपड़े, सस्पेंड
Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में स्पीकर देवनानी की फिसली जुबान, अशोक गहलोत को कह दिया 'मुख्यमंत्री'
राजस्थान विधानसभा में स्पीकर देवनानी की फिसली जुबान, अशोक गहलोत को कह दिया 'मुख्यमंत्री'
Kotputli Behror News: राजस्थान में NEET का पेपर खराब होने से तनाव में थी 19 साल की छात्रा, फंदा लगाकर दी जान
राजस्थान में NEET का पेपर खराब होने से तनाव में थी 19 साल की छात्रा, फंदा लगाकर दी जान
पूर्व CM वसुंधरा राजे के बयान के निकाले जा रहे मायने, 'दुश्मनी तो जमकर करो भाई लेकिन...'
पूर्व CM वसुंधरा राजे के बयान के निकाले जा रहे मायने, 'दुश्मनी तो जमकर करो भाई लेकिन...'

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget