एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'केंद्र ने दी जन विरोधी नीति, हमने निकाला तोड़', मंत्री शांति धारीवाल का बीजेपी पर हमला

Rajasthan Politics News: राजस्थान के मंत्री शांति धारीवाल का कहना है कि सरकार ने महंगाई के खिलाफ जिस कैम्प की शुरुआत की है, उसे तब तक जारी रखा जाएगा जब तक हर व्यक्ति को उसका लाभ नहीं मिल जाता.

Rajasthan Politics: नगरीय विकास और स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल (Shanti Dhariwal) ने  केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला है. शांति धारीवाल ने कहा कि देश के अंदर महंगाई (Inflation) केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण बढ़ रही है. उसी का तोड़ निकालने के लिए राजस्थान (Rajasthan) सरकार ने महंगाई राहत केंद्र (Inflation Relief Camp) की शुरुआत की है जिसके तहत अब तक 60 प्रतिशत राजस्थान की जनता इस अभियान से जुड़ चुकी है और यह जब तक जारी रहेंगे, तब तक प्रत्येक घर तक इसका लाभ नहीं मिल जाता.

यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हो रहे हैं. साथ ही कई कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं. लोग कहने लगे हैं कि इस तरह की योजना कभी नहीं देखी. केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना में केंद्र सरकार द्वारा 1165 रुपए का सिलेंडर दिया जा रहा था. जिस कारण लोगों ने गैस लेना बंद कर दिया था और चूल्हे घर में खाली पड़े हुए थे. ऐसे में गहलोत सरकार ने 500 रुपए का सिलेंडर इन लोगों को देने का निर्णय किया. अब लोग सिलेंडर लेने लगे हैं. लोगों को राहत मिल रही है. 

100 यूनिट बिजली फ्री, 25 लाख का इलाज
धारीवाल ने कहा कि गहलोत सरकार ने 25 लाख रुपए का उपचार स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से कर दिया गया है. लोगों को इससे भी बड़ी राहत मिल रही है. इसके साथ ही 100 यूनिट बिजली राजस्थान के उपभोक्ताओं को निशुल्क दी जा रही है. कई ऐसी योजनाएं हैं जो लोगों का जीवन स्तर बढ़ा रही है. उनकी परेशानियों को कम कर रही है. धारीवाल आज स्टेशन क्षेत्र में पहले विद्युत शवदाह गृह के उद्घाटन के अवसर पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि 1 करोड़ 15 लाख रुपए में विद्युत शवदाह गृह इस क्षेत्र में बनाया गया है जिससे हजारों की संख्या में लोगों को लाभ होगा. वहीं लावारिस शवों को जलाने में भी मदद मिलेगी. इससे जहां लकड़ी की बचत होगी वहीं टाइम भी बचेगा. वहीं स्टेशन क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या पानी भरने की थी जिसके लिए 15 करोड़ का एक नाला बनाया जा रहा है जिससे पूरे क्षेत्र की समस्या का समाधान हो जाएगा. ऐसे ही कई विकास कार्य पूरे शहर और प्रदेश में चल रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

Rajasthan: BJP की कार्यसमिति में नहीं दिखीं वसुंधरा राजे, चुनाव से पहले पूर्व सीएम की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget