एक्सप्लोरर

Karauli Road Accident: मातम में बदलीं शादी की खुशियां, ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दो भाइयों की मौत, कई घायल

Road Accident: बारातियों को लेकर टोकेपुरा जा रही ट्रैक्टर ट्राली ससेड़ी मोड़ पर अचनाक अनियंत्रित होकर पलट गई. ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से चीख पुकार मच गई और लगभग डेढ़ दर्जन बाराती उसके नीचे दब गए.

Rajasthan News: राजस्थान के करौली जिले में शादी में शामिल होने जा रही बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली के पलटने से उसमें सवार दो भाइयों की मौत हो गई और लगभग एक दर्जन बाराती घायल हो गए जिनमें से गंभीर रूप से घायलों तीन लोगों को जयपुर रेफर किया गया है.

करौली जिले के ससेड़ी की नाहरदह गांव से दो भाइयों की बारात करौली के मण्डरायल के टोकेपुरा गांव गई थी. बारातियों को लेकर ट्रैक्टर ट्राली टोकेपुरा जा रही थी कि अचानक ससेड़ी मोड़ पर अनियंत्रित होकर वह पलट गई. ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से चीख पुकार मच गई और उसमें सवार लगभग डेढ़ दर्जन बाराती दब गए. स्थानीय लोगों की सुचना पर पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबे लोगों को बाहे निकाल कर अस्पताल पहुंचाया.

हादसे में दो भाइयों की मौत

अस्पताल के डॉक्टरों की टीम तुरंत घायलों के इलाज में जुट गई. हादसे में घायल दो भाइयों अरविन्द (10) और पुष्पेंद्र (12) डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जयपुर रेफर किया गया जबकि बाकी घायलों देवेंद्र (15), देवी सिंह (30), बिरमा (35), लवकुश (12), अंकुश (9), मनकेश (18), श्रीलाल (38), राम लखन (12), राजेश, रामवीर, लवकुश, ऋषिकेश का करौली जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.

क्या कहना है पुलिस का 
करौली के सदर थानाधिकारी कृपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि ट्रैक्टर ट्राली पलट गई है और उसके नीचे लगभग डेढ़ दर्जन लोग दब गए हैं. मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से सभी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने दो भाइयों को मृत घोषित कर दिया, जिनका सुबह पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिए गए. उन्होंने कहा कि तीन लोगों की हालत गंभीर होने की स्थिति में उन्हें जयपुर रेफर कर दिया बाकी घायलों का इलाज करौली जिला अस्पताल में चल रहा है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics:10 को पीएम क्यों आ रहे हैं राजस्थान ? कर्नाटक में उधर होगी वोटिंग और पीएम इधर शुरू करेंगे 'चुनावी शंखनाद'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget