एक्सप्लोरर

Rajasthan: कोटा की पहचान हैं यहां के रियासतकालीन दरवाजे, मरम्मत के बाद लौटा पुराना वैभव, जानें इनका महत्व

Kota Famous Doors: कोटा के ये दरवाजे वर्षों से जाम थे जो अब खुलते और बंद भी होते हैं. इन विशालकाय दरवाजों में छोटी खिड़कियां भी हैं, जो दरवाजा बंद होने पर आने जाने में काम आती थी.

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा में रियासत काल से ही यहां कला, संस्कृति और पुरातत्व का महत्व रहा है. आज भी यहां धरोहर को संभालने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं. ऐसे में कोटा के दरवाजे भी खास महत्व रखते हैं. नेचर और टूरिज्म प्रमोटर इसके लिए लगातार प्रयास भी करते हैं. चंबल नदी के तट पर बसे शहर कोटा की पहचान में यहां के दरवाजों की खास भूमिका रही है.

इन दरवाजों की वजह से ही उक्त इलाके की पहचान भी थी, लेकिन वर्षों से अनदेखी और उपेक्षा की वजह से यह दरवाजे बदतर अवस्था में थे. साथ ही वर्षों से इन्हें खोला और बंद नहीं किया जा रहा था. हालत ये थे कि लोगों ने इन्हें कचरा घर में तब्दील कर दिया था, लेकिन एक बार फिर ये निखरने लगे हैं.

लौटने लगा दरवाजों का पुराना वैभव
कोटा प्रशासन ने यहां के ऐतिहासिक दरवाजों की सुध ली. यहां एक ओर चंबल रिवर फ्रंट के निर्माण और चौराहों के सौंदर्यकरण का काम हाथ में लिया गया, तो पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यहां के उपेक्षित पड़े ऐतिहासिक दरवाजों का पुराना वैभव लौटाने का प्रयास किया गया. कोटा चेप्टर इंटेक के कन्वीनर निखिलेश सेठी ने जिला प्रशासन व पर्यटन की मीटिंग में शहर के पनाह के दरवाजों के मुद्दों को कई बार उठाया.

उन्होंने यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल से भी इस मुद्दे को लेकर बात की और सभी के समझ में यह आया कि पर्यटन के लिए शहर के पुराने वैभव को उभारना आवश्यक है. क्योंकि ये दरवाजे कोटा की एक पहचान हैं, तो इनका पुनरुद्धार का कार्य किया जाना चाहिए. इसके बाद काम शुरू हुआ और देखते ही देखते कोटा रियासत के सभी दरवाजे आज अपने पुराने स्वरूप में लौट आए हैं.

कोटा शैली 'शिकार पेंटिग' के लिए विश्व प्रसिद्ध है
शहर के सभी दरवाजों को उसी रुप में वापस लाया गया जैसे रियासत काल के समय दरवाजे थे. कोटा के विकास कार्यां के साथ-साथ विरासत के विकास का भी ध्यान रखा तो लाडपुरा, पटनपोल, किशोरपुरा और सूरजपोल के सभी दरवाजों की खूबसूरती में चार चांद लग गए. सूरजपोल के दरवाजों में ऊपर की ओर बेहतरीन फूल पत्तियों से पेंटिंग की गई. वहीं साइड के ऊपर की ओर शिकार पेंटिंग बनवाई गई. कोटा शैली शिकार पेंटिग के लिए विश्व प्रसिद्ध है.

दरवाजों में हैं छोटी खिड़कियां
वर्षों से ये दरवाजे जाम थे जो अब खुलते और बंद भी होते हैं. इन विशालकाय दरवाजों में छोटी खिड़कियां भी हैं, जो दरवाजा बंद होने पर आने जाने में काम आती थीं. ये आज भी वैसे ही देखी जा सकती हैं. दरवाजों के ऊपर कोटा स्टेट की पारंपरिक वेश भूषा में दरबान बनाए गए हैं. ये दरवाजे दिन में जितने खूबसूरत लग रहे हैं उतने ही रात को भी लगेंगे. इन दरवाजों के नए रूप में आने से खूबसूरती की अलग ही छटा बिखेरी है. आते-जाते लोगों को अब ये रियासतकालीन दरवाजे लुभा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान सरकार का आया नया आदेश, अब इस तारीख से खुलेंगे प्रदेश के सभी स्कूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget