एक्सप्लोरर

Diwali in Udaipur: दिवाली पर स्वागत के लिए तैयार उदयपुर, आने का बना रहे हैं प्लान तो चुनावी मौसम में रखें इन बातों का ध्यान

Udaipur News: उदयपुर में दिवाली और पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले शहर के बड़े और मुख्य चौराहों, रास्तों और जहां अंधेरा रहता हैं उन मार्गों पर दो करोड़ रुपए के बजट से लाइटिंग की गई है.

Rajasthan News: राजस्थान में झीलों की नगरी उदयपुर (UdaipuR) में हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक (Tourist) आते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा पर्यटक दीपावली के पहले यानी दीपोत्सव के शुरू होते ही आते हैं. इस बार भी 10 नवंबर यानी शुक्रवार से पर्यटकों की शुरुआत हो जाएगी. ऐसे में पर्यटकों के स्वागत के लिए प्रशासन की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है. साथ ही इस बार पूरे शहर को दो करोड़ रुपए की लाइट से सजाया गया है. इसके अलावा अब तक 70 प्रतिशत होटल में बुकिंग फुल हो गई है. इसके अलावा यह भी चर्चा है कि इस बार इन दो वजहों से पर्यटकों की आवक पर असर पड़ सकता है. 

वहीं जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने एक हफ्ते पहले अधिकारियों के साथ बैठक की थी. बैठक में निर्देश दिया गया था कि इस बार दीपावली के त्योहार पर पूरे शहर के मुख्य मार्गों और अंधेरे रास्तों पर लाइटिंग की जाए. इससे दीपावली से लाभ पंचमी तक हजारों की संख्या में आने वाले पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा. साथ ही वह यहां आने के लिए आकर्षित भी होंगे. इस निर्देश के बाद शहर के बड़े और मुख्य चौराहों, रास्तों और जहां अंधेरा रहता हैं उन मार्गों पर दो करोड़ रुपए के बजट से लाइटिंग की गई है. लाइटिंग अधिकतर चौराहों पर लग गई है और पूरी तरह से कल से शुरू हो जाएगी.
 
अब तक आए 15 लाख से ज्यादा पर्यटक
पर्यटन विभाग की तरफ से पिछले महीने के पर्यटकों के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं. अक्टूबर में 1.54 लाख देशी और 14,500 से ज्यादा विदेशी पर्यटक उदयपुर पहुंचे हैं. यही नहीं सबसे बड़ी बात इस साल अब तक 15 लाख 9 हजार से ज्यादा पर्यटक उदयपुर आ चुके हैं और अभी मुख्य सीजन नवंबर और दिसंबर महीना बचा है, जिसमें सबसे ज्यादा टूरिस्ट यहां आते हैं. पिछली बार पूरे साल में 15.24 लाख पर्यटक आए थे, जिसका इस बार रिकॉर्ड टूटेगा.
 
इस बार पर्यटकों की आवक पर पड़ सकता है असर
टूरिस्ट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों में चर्चाएं बनी हुई है कि इस बार टूरिस्ट की आवक पर असर पड़ सकता हैं. इसके पीछे कारण हैं क 25 नवंबर को चुनाव हैं, जिसके कारण बॉर्डर पर आने वाले लगातार हर बाहरी वाहन की चेकिंग की जा रही है. परिवार उस चेकिंग से परेशान नहीं होना चाहता. साथ ही क्रिकेट वर्ल्ड कप चल रहा है, जिसमें भारत का 10 नवंबर और फिर दीपावली के बाद भी मैच होने वाला है. इन दिनों ज्यादातर पर्यटक गुजराती ही आते हैं, इसलिए भी कमी आ सकती है. इन दिनों गुजरात से तो सबसे ज्यादा पर्यटक आते हैं, लेकिन इसके साथ दिल्ली, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से भी पर्यटक आते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget