एक्सप्लोरर

राजस्थान के गंगानगर में पारा 47.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, अगले 2 दिनों में और बढ़ेगा तापमान

Rajasthan Temperature: राजस्थान के गंगानगर में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं ज्यादातर हिस्सों में तापमान 43 डिग्री से अधिक था.

Rajasthan Temperature: राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में है, जहां बुधवार को गंगानगर में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान के 43 डिग्री से ऊपर चले जाने से गर्मी ने एक तरह से पूरे जनजीवन को झुलसा दिया है.

मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन गर्मी और बढ़ने की चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि तापमान और बढ़ सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र-जयपुर के अनुसार बुधवार को राज्य में अनेक जगह लू की स्थिति रही.

कहां कितना तापमान?

राज्य में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की वृद्धि हुई और गंगानगर में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसी तरह अधिकतम तापमान पिलानी में 47.2 डिग्री, चुरू में 46.8 डिग्री, बीकानेर में 46.3 डिग्री, कोटा में 45.8 डिग्री, जैसलमेर में 45.4 डिग्री तथा जयपुर में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

लगातार पड़ रही गर्मी से राज्य में जनजीवन अस्त पस्त हो गया है. सुबह आठ-नौ बजे से ही सड़कें सूनी हो जाती हैं और लोग जरूरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकलते हैं.

मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में गर्मी का दौर न केवल जारी रहेगा बल्कि और विकट होगा. इसके अनुसार, आगामी 48 घंटों में तापमान में 1-2 डिग्री की वृद्धि होने, 21-23 मई के दौरान बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 45-48 डिग्री सेल्सियस रहने, लू/भीषण लू तथा रात का तापमान अधिक होने की पूरी आशंका है.

बादलों की गरज के साथ आंधी चलने का भी अनुमान

इस दौरान राज्य के सीमावर्ती इलाकों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं या लू चलेंगी. राज्य के उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन दोपहर बाद बादलों की गरज के साथ आंधी चलने व हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है. जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग में भी 24-26 मई के दौरान कहीं-कहीं बादलों की गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग में 22-23 मई को दोपहर बाद बादलों की गरज के साथ धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget